हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

नीरज चोपड़ा और अभिनव बिंद्रा समेत इन 10 खिलाड़ियों को मिल सकता है खास सम्मान, बड़ी तैयारी में भारत सरकार 

Padma Award: भारत सरकार हर साल पद्म सम्मान उन्हें देती है, जोकि अलग-अलग क्षेत्र में अपना अहम योगदान देते हैं. भारतीय खेल प्राधिकरण ने कुल 9 खिलाड़ियों के नाम इस साल के पद्म अवॉर्ड के लिए भेजा है. जिसमें नीरज चोपड़ा और अभिनव बिंद्रा सहित कई और बड़े नाम शामिल है. सरकार इन खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए खास तैयारी कर रही है. जल्द ही इन नामों का ऐलान हो सकता है. 

विज्ञापन
neeraj chopra and abhinav bindra

Padma Award: ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को हाल में ही सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बनाया गया था. अब चोपड़ा को अब भारत सरकार बड़ा अवॉर्ड दे सकती है. नीरज चोपड़ा के अलावा एक और ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा को भी पद्म सम्मान दिया जा सकता है. इन दोनों दिग्गजों के अलावा 7 और खिलाड़ी इस रेस में नजर आ रहे हैं. फिलहाल भारतीय खेल प्राधिकरण ने इन 10 खिलाड़ियों के नाम सरकार को भेजे हैं. अब भारत सरकार इस पर अंतिम फैसला लेगी.

अभिनव बिंद्रा को मिल सकता है पद्म विभूषण 

भारतीय खेल प्राधिकरण ने ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा का नाम पद्म विभूषण के लिए दावेदार के रूप में भेजा है. इससे पहले उन्होंने 2009 में पद्म भूषण मिल चुका है. वहीं इसके अलावा लिएंडर पेस का नाम भी पद्म विभूषण के लिए भेजा गया है. टेनिस के दिग्गज पेस ने 1996 में ओलंपिक मेडल जीता था. पेस टेनिस में इंटरनेशनल लेवल पर बड़ा नाम हैं. इसके अलावा हॉकी के कप्तान हरमनप्रीत सिंह का नाम पद्म श्री के लिए भेजा गया है. जिसमें उनके साथ मनु भाकर का नाम भी शामिल है. भाकर का नाम एक बार पहले भी पद्म श्री के लिए भेजा जा चुका है. इन चारों ही खिलाड़ियों ने ओलंपिक में भारत का नाम ऊंचा किया है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी गेंदबाज नसीम शाह के घर पर हुई अंधाधुंध फायरिंग, बाल-बाल बचा पूरा परिवार

नीरज चोपड़ा को मिल सकता है पद्म भूषण  

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का नाम भारतीय खेल प्राधिकरण ने पद्म भूषण के लिए भेजा है. इससे पहले साल 2022 में नीरज को पद्म श्री मिला था. लंदन ओलंपिक में मेडल जीतने वाले गगन नारंग का नाम भी पद्म भूषण के लिए भेजा गया है. इसके अलावा ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) के अध्यक्ष रंधीर सिंह और खेल चिकित्सा और खेल चोटों के प्रमुख विशेषज्ञ डॉ. दिनशॉ परडीवाला का नाम भी पद्म श्री के लिए भेजा गया है. पूर्व पुरुष हॉकी टीम के कप्तान वीरेन रसक्विन्हा और पूर्व SAI महानिदेशक संदीप प्रधान का नाम भी पद्म श्री के लिए भेजा गया है.

ये भी पढ़ें: Ranji Trophy इतिहास में हुआ सबसे बड़ा उलटफेर, 65 साल में पहली बार…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें