हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नवंबर में केरल नहीं आएंगे लियोनेल मेसी, जानिए इस फैसले की पीछे की वजह  

Lionel Messi: फुटबॉल जगत के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी केरल आने वाले थे. जहां पर 17 नवंबर को कोच्चि में मेसी खेलते हुए नजर आने वाले थे. 2011 के बाद पहली बार मेसी भारत में खेलते हुए नजर आने वाले थे. हालांकि ये मैच अब स्थगित हो गया है. जिससे भारत भर में मौजूद सभी मेसी फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा है. अब इस फैसले के पीछे की असली वजह सामने आ गई हैं. 

विज्ञापन
Lionel Messi Kerala match

Lionel Messi: भारतीय फुटबॉल फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा है. फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी अब 17 नवंबर को केरल में खेलते हुए नहीं नजर आएंगे. 14 सालों के बाद भारतीय सरजमीं पर मेसी को खेलते हुए देखने का सपना टूट गया है. इस मैच को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. जिसके पीछे अब चर्चाओं का बाजार गर्म नजर आ रहा है. मेसी के केरल नहीं जाने को लेकर विवाद भी छिड़ गया है. इस बीच मैच रद्द होने के पीछे की असल वजह भी सामने आ गई है.

मेसी का केरल दौरा हुआ स्थगित 

भारतीय दौरे पर 14 सालों के बाद लियोनेल मेसी आ रहे हैं. जहां पर पहले वो केरल में एक दोस्ताना मैच खेलने वाले थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है. केरल के कोच्चि में होने वाले इस मैच को स्थगित कर दिया गया है. अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन ने साफ कर दिया है कि उनकी टीम अगले महीने सिर्फ अंगोला में ही खेलेगी. अर्जेंटीना की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एएफए अधिकारियों ने केरल की तैयारी को कमतर आंका है. इसके अलावा तय समय सीमा के भीतर व्यवस्थाओं में को पूरा करने में देरी के बारे में कहा गया है. इन 2 मुख्य कारणों के कारण ही अर्जेंटीना की टीम ने केरल में होने वाले दोस्ताना मैच को स्थगित करने का फैसला किया है.

ये भी पढ़ें: रो-को ने मचाया धमाल तो निशाने पर आए गंभीर-अगरकर, फैंस ने खुलेआम कर दिया चैलेंज 

विज्ञापन

भारत दौरे पर आएंगे मेसी  

भले ही लियोनेल मेसी केरल नहीं आएंगे, लेकिन वो 13 से 15 दिसंबर को भारत के 4 बड़े शहरों में रहने वाली है. जिसमें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और अहमदाबाद का नाम शामिल है. इस दौरान वो कई भारत की हस्तियों से मिलने वाले हैं. साथ ही इस दौरान विशेष संगीत के कार्यक्रम भी होंगे. भारत आने की इस खबर को खुद लियोनेल मेसी ने ही बताया है. इसके अलावा उन्होंने भारत को एक बेहद खास देश भी कहा है. GOAT टूर भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए बहुत ही अहम होने वाला है. उम्मीद जताई जा रही है कि इससे भारत में फुटबॉल का क्रेज और ज्यादा बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले रोहित का खास दोस्त बन सकता है KKR का हेड कोच, शाहरुख खान की टीम ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola