FIFA World Cup 2026: यूएसए, कनाडा और मेक्सिको के साथ मिलकर 11 जून से 19 जुलाई के बीच होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2026 को होस्ट करने वाला है. जिसकी तैयारियां भी फिलहाल चल रही हैं. इस बीच पूर्व फीफी प्रेसिडेंट सेप ब्लैटर के बयान से सनसनी मच गई है. जिसके कारण ही अब इस मेगा टूर्नामेंट के रद्द होने की खबरें चलने लगी है. इस पूरे टूर्नामेंट के बॉयकॉट होने की खबरें चलने लगी है. पूरे फुटबॉल जगत में सेप ब्लैटर के बयान पर चर्चा शुरू हो गई है. फीफा भी इस टूर्नामेंट की तैयारियों पर नजर बनाए हुए है.
क्या रद्द हो जाएगा फीफा वर्ल्ड कप 2026?
फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 को लेकर फीफा के पूर्व अध्यक्ष सेप ब्लैटर ने सोमवार को बड़ा बयान दिया है. उन्होंने यूएसए के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बर्ताव के कारण फैंस से इस टूर्नामेंट का बहिष्कार करने की अपील की है. ब्लैटर 1998 से 2015 तक फीफा के अध्यक्ष रहे थे. भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद उन्होंने जांच के समय अपने पद से इस्तीफा दिया था. ब्लैटर से पहले मार्क पीथ ने स्विस अखबार डेर बंड को दिए इंटरव्यू में भी यूएसए का विरोध जताया था. मार्क पीथ एक स्विस वकील और भ्रष्टाचार-विरोधी विशेषज्ञ हैं. जिन्होंने एक दशक पहले फीफा सुधार की निगरानी के लिए बनाई गई इंडिपेंडेंट गवर्नेंस कमेटी की अध्यक्षता की थी. जिसके कारण ही मार्क पीथ भी फुटबॉल जगत में एक बड़ा नाम है. हालांकि इन दोनों के बयानों पर यूएसए और फीफा दोनों का ही कोई बयान नहीं आया है.
ये भी पढ़ें: पूर्व भारतीय कप्तान ने भी पाकिस्तान को दी T20 World Cup नहीं खेलने की सलाह, इशारों-इशारों में ले लिए मजे
मार्थ पीथ ने की थी बॉयकॉट करने की मांग
डेर बंड को दिए इंटरव्यू में मार्क पीथ ने कहा, ‘अगर हम अब तक हुई सभी चर्चाओं पर गौर करें, तो फैंस के लिए केवल एक ही सलाह है, अमेरिका से दूर रहें! वैसे भी आप इसे टीवी पर बेहतर देख पाएंगे और वहां पहुंचने पर फैंस को यह उम्मीद रखनी चाहिए कि अगर वे अधिकारियों को खुश नहीं करते हैं, तो उन्हें सीधे अगली उड़ान से वापस भेज दिया जाएगा. अगर उनकी किस्मत अच्छी रही तो…’ एक्स पोस्ट पर इसी बयान को कोट करते हुए सेप ब्लैटर ने कहा ‘मुझे लगता है कि मार्क पीथ का इस विश्व कप पर सवाल उठाना सही है.’
ये भी पढ़ें: WWE Royal Rumble 2026 का अब तक का ऑफिशियल मैच कार्ड, जानिए Roman Reigns किस मैच में मचाएंगे बवाल?
संबंधित खबरें
पुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल की है कई बड़ी उपलब्धि
1 day agoटैक्स चोरी से फैंस का फोन गिराने तक, ये हैं रोनाल्डो के करियर के 5 विवाद
1 day agoकितनी संपत्ति के मालिक हैं Cristiano Ronaldo? जानकर उड़ जाएंगे होश
1 day agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
2 days agoरोनाल्डो के वो 7 महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना है लगभग नाममुकिन
2 days agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
2 days agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
2 days agoसैफ चैंपियनशिप में होगी भारत-पाक की भिड़ंत, जानें कहां देख पाएंगे फ्री लाइव
2 days agoब्राजील में फुटबॉल मैदान बना जंग का अखाड़ा, बांटे गए 51 रेड कार्ड
2 days agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines