हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Hockey Asia Cup 2025: भारत और साउथ कोरिया के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ ड्रॉ, दोनों टीमों को मिले 1-1 पॉइंट्स  

IND vs KOR Hockey: फाइनल में जगह बनाने के लिए दोनों ही टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज करना चाहती थी। जिसके लिए दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अपना 100 प्रतिशत दिया। जिसके कारण ही मुकाबला अंत में ड्रॉ पर खत्म हुआ और दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले।

विज्ञापन
IND vs KOR Hockey

IND vs KOR Hockey: हॉकी एशिया कप 2025 के सुपर 4 स्टेज में भारत और साउथ कोरिया के बीच शानदार मुकाबला खेला गया। बिहार के राजगीर में भारी बारिश होने के कारण ये मुकाबला बहुत देरी से शुरू हुआ। फाइनल में जगह बनाने के लिए दोनों ही टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज करना चाहती थी। जिसके लिए दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अपना 100 प्रतिशत दिया। जिसके कारण ही मुकाबला अंत में ड्रॉ पर खत्म हुआ और दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले।

टीम इंडिया को मिली थी शानदार शुरुआत 

लीग स्टेज में भारतीय हॉकी टीम ने अपने तीनों मुकाबले बहुत ही आराम से जीत लिए थे। जिसके कारण ही इस मुकाबले में टीम इंडिया ज्यादा मजबूत नजर आ रही थी। बारिश के कारण देरी से शुरू हुए इस मुकाबले के फर्स्ट क्वार्टर के 7वें मिनट में ही टीम इंडिया ने अपना पहला गोल कर दिया। भारत के लिए हार्दिक सिंह ने पेनल्टी कार्नर का फायदा उठाकर शानदार गोल किया। इसी क्वार्टर में ही साउथ कोरिया ने अपनी बराबरी कर ली। 11वें मिनट में यांग जिहुन ने पेनल्टी स्ट्रोक का फायदा उठाकर गोल कर दिया। इतना ही नहीं पहले क्वार्टर के 13वें मिनट में यांग जिहुन ने दूसरा गोल भी कर दिया। जिसके साथ ही कोरिया मैच में 2-1 से आगे हो गई। 

मनदीप सिंह ने कराया टीम इंडिया का कमबैक 

दूसरे और तीसरे क्वार्टर में कोई भी गोल नहीं हुआ। हालांकि गोल करने के मौके दोनों ही टीमों ने बनाए थे। तीसरा क्वार्टर खत्म होने के बाद भी कोरिया की टीम मुकाबले में 2-1 से आगे ही चल रही थी। चौथे और आखिरी क्वार्टर के दौरान 52वें मिनट में पूर्व कप्तान मनदीप सिंह ने गोल करके टीम इंडिया की मैच में बराबरी कराई। टीम इंडिया को 2 पेनल्टी कार्नर मिले लेकिन वो इसका फायदा नहीं उठा सके। आखिरी 8 मिनट में दोनों ही टीमों की गोल करने की कोशिश नाकाम रही। जिसके कारण ही मैच 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ। इसी के साथ भारत और कोरिया को 1-1 पॉइंट्स मिल गए हैं। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Duleep Trophy 2025 से खुलेंगे टीम इंडिया के दरवाजे, दांव पर 7 खिलाड़ियों का करियर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola