FIFA World Cup 2026 Tickets Request: फीफा के प्रेसिडेंट जियानी इंफेंटिनो ने अगले साल यूनाइटेड स्टेट्स, कनाडा और मैक्सिको में होने वाले फुटबॉल वर्ल्ड कप के टिकट की ऊंची कीमतों को डिफेंड किया, उन्होंने इसके लिए भारी मांग और दुनिया भर में इस खेल से होने वाली इनकम का हवाला दिया. इस महीने फैन ग्रुप्स ने टिकटों के प्राइस की आलोचना की, जो 2022 के टूर्नामेंट में समान मैचों के मुकाबले कई गुना ज्यादा महंगे थे. इसके बाद फीफा ने क्वालिफाइड टीम्स के फैंस के लिए खेलों को ज्यादा किफायती बनाने के लिए 60 डॉलर का टिकट कैटेगरी शुरू की.
15 करोड़ टिकटों की गुजारिश मिली
जियानी इंफेंटिनो ने सोमवार 29 दिसंबर 2025 को दुबई में वर्ल्ड स्पोर्ट्स समिट में कहा, ‘हमारे पास 6-7 मिलियन टिकट बिक्री के लिए हैं … 15 दिनों में, हमें 150 मिलियन (15 करोड़) टिकट की रिक्वेस्ट मिली. यानी, हर दिन 10 मिलियन टिकट की गुजारिश. ये दिखाता है कि वर्ल्ड कप कितना पावरफुल है.’
यह भी पढ़ें- दिल्ली के इस इलाके में बनेगा वर्ल्ड क्लास क्रिकेट स्टेडियम, इंटरनेशनल और आईपीएल मैच का लुत्फ उठा सकेंगे फैंस
कौन से मुल्कों से सबसे ज्यादा डिमांड?
फीफा अध्यक्ष ने कहा कि अमेरिका के फैंस ने सबसे अधिक टिकटों के लिए गुजारिश की है, इसके बाद जर्मनी और यूनाइटेड किंगडम का नंबर है. उनके मुताबिक, ‘वर्ल्ड कप के तकरीबन 100 सालों के इतिहास में, फीफा ने कुल 44 मिलियन टिकटें बेची हैं. तो, 2 हफ्तों में… हम 300 सालों के वर्ल्ड कप को भर सकते थे. इसे सोचना ही पागलपन है.’
‘फुटबॉल के विकास में होगा इंवेस्टमेंट’
फीफा अध्यक्ष ने कहा, ‘सबसे अहम ये है कि इससे जेनरेट होने वाला रेवेन्यू पूरी दुनिया में फुटबॉल के लिए वापस जा रहा है. अगर फीफा न होता तो दुनिया के 150 देशों में फुटबॉल नहीं होता. फुटबॉल इसलिए है, और इन इनकम के कारण है जो हम वर्ल्ड कप से हासिल करते हैं और फिर इसे पूरी दुनिया में रिइंवेस्ट करते हैं.’
संबंधित खबरें
पुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल की है कई बड़ी उपलब्धि
1 day agoटैक्स चोरी से फैंस का फोन गिराने तक, ये हैं रोनाल्डो के करियर के 5 विवाद
1 day agoकितनी संपत्ति के मालिक हैं Cristiano Ronaldo? जानकर उड़ जाएंगे होश
1 day agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
2 days agoरोनाल्डो के वो 7 महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना है लगभग नाममुकिन
2 days agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
2 days agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
2 days agoसैफ चैंपियनशिप में होगी भारत-पाक की भिड़ंत, जानें कहां देख पाएंगे फ्री लाइव
2 days agoब्राजील में फुटबॉल मैदान बना जंग का अखाड़ा, बांटे गए 51 रेड कार्ड
2 days agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines