Australian Open 2025: ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 में सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने क्वार्टरफाइनल में दमदार खेल दिखाया और कार्लोस अल्कारोज को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। मंगलवार को खेले गए क्वार्टरफाइनल मैच में नोवाक जोकोविच की ओर से एक बार फिर दमदार प्रदर्शन देखने को मिला। उन्होंने स्पेन के कार्लोस को मात देते हुए अपनी बादशाहत बरकरार रखी। नोवाक जोकोविच ने विश्व नंबर 3 खिलाड़ी अल्कारेज को 4-6, 6-4, 6-3, 6-4 से हराया।
3 घंटे और 37 मिनट तक चला मुकाबला
37 साल के जोकोविच को 21 साल के युवा अल्कारेज ने कड़ी टक्कर दी। जोकोविच को युवा खिलाड़ी को हराना आसान नहीं था। उन्हे पहले सेट में 4-6 से हार झेलनी पड़ी। बाद में जोकोविच ने शानदार वापसी की और आखिरी 3 सेट अपने नाम करते हुए मुकाबले में बाजी मार ली। जोकोविच ने शानदार अंदाज में क्वाटर्रफाइनल मुकाबले को अपने नाम कर लिया। ये मैच 3 घंटे और 37 मिनट तक चला। जिससे पता चलता है कि जोकोविच के लिए ये मुकाबला जीतना आसान नहीं था।
24 जनवरी को सेमीफाइनल
जोकोविच ने अब सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब उनका मुकाबला 24 जनवरी को खेला जाएगा। जोकोविच के फैंस इस मैच का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं। सेमीफाइनल में जोकोविच की टक्कर जर्मनी के विश्व नंबर 2 खिलाड़ी ज्वेरेव एलेक्जेंडर से होगी।
जोकोविच 10 बार जीत चुके हैं खिताब
जोकोविच का ऑस्ट्रेलियन ओपन में दबदबा हमेशा से ही देखने को मिलता है। उन्होंने पुरुष सिंगल में सबसे ज्यादा 10 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता है। इसके बाद महिला खिलाड़ी सेरेना विलियमस का नाम आता है, जिन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब कुल 7 बार अपने नाम किया है।
जोकोविच के पास इतिहास रचने का मौका है। उन्होंने अब तक 24 ग्रैंड स्लैम जीते हैं। अगर वह इस बार ऑस्ट्रेलिया ओपन का खिताब जीत जाते हैं तो वह सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले टेनिस खिलाड़ी बन जाएंगे। मौजूदा समय में मार्गरेट कोर्ट हैं, जिन्होंने अब तक 24 ग्रैंड स्लैम जीते हैं। ऐसे में जोकोविच के पास मार्गरेट को पछाड़ने का अच्छा मौका है। जोकोविच और मार्गरेट के अलावा पुरुषों में दूसरे नंबर पर स्पेन के राफेड नडाल हैं, जिन्होंने कुल 22 ग्रैंड स्लैम अपने नाम किए हैं।
यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले विराट कोहली ने लिया बड़ा फैसला, 13 साल बाद खेलेंगे रणजी क्रिकेट
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
5 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
7 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
8 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
9 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
10 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
10 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines