Ranji Trophy 2025: तमिलनाडु ने रणजी ट्रॉफी के दूसरे स्टेज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम 23 जनवरी से चंडीगढ़ के खिलाफ मुकाबले से दूसरे चरण की शुरुआत करेगी। कप्तान साई किशोर की अगुवाई में तेज गेंदबाज संदीप वारियर की टीम में वापसी हुई है, जबकि तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह चोट के कारण टीम से बाहर रहेंगे। तमिलनाडु फिलहाल ग्रुप डी में टॉप पर चल रही है। इस टीम में स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को शामिल नहीं किया गया है। सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा थे।
क्यों नहीं मिली सुंदर को टीम में जगह
उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भी टीम में शामिल किया गया है, जो रणजी ट्रॉफी के दूसरे स्टेज के शुरू होने से एक दिन पहले 22 जनवरी से शुरू होगी। सुंदर को वनडे और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी टीम में चुने जाने की उम्मीद है। उनके व्यस्त शेड्यूल को देखते हुए टीम ने उन्हें आराम देने का फैसला किया है।
यह भी पढ़ें: Ranji Trophy: कंफर्म नहीं कोहली का खेलना, कहीं भारी न पड़ जाए विराट को ये गलती
अश्विन को लेकर बढ़ेगा फैंस का इंतजार
इस बीच अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। पिछले साल बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के बीच में ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने के बाद उम्मीद थी कि अश्विन एक बार फिर घरेलू क्रिकेट में वापसी करेंगे। हालांकि उनकी वापसी का इंतजार कर रहे फैंस को मायूसी मिली है, क्योंकि अब उनके अगले सीजन में वापसी की उम्मीद है।
रणजी ट्रॉफी के दूसरे स्टेज के लिए ऐसी है तमिलनाडु की टीम- साई किशोर आर, जगदीशन एन, विजय शंकर, इंद्रजीत बी, मोहम्मद अली एस, आंद्रे सिद्धार्थ सी, प्रदोष रंजन पॉल, बूपति वैष्ण कुमार, अजित राम एस, लक्ष्य जैन एस, लोकेश्वर एस (विकेटकीपर), संदीप वारियर, मोहम्मद एम, सिद्धार्थ एम, त्रिलोक नाग।
यह भी पढ़ें: Ranji Trophy में खेलेगा ये तूफानी बल्लेबाज, सरफराज खान को लगा बड़ा झटका
संबंधित खबरें
नमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
6 mins ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
17 mins agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
33 mins agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
1 hr agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
1 hr agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
1 hr agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
1 hr ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
2 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines