Nitish Rana RR vs CSK: गुवाहाटी के मैदान पर नीतीश राणा अपनी आतिशी बल्लेबाजी से महफिल लूट ले गए। नंबर तीन पर बैटिंग करने उतरी नीतीश ने चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी गेंदबाजी अटैक से जमकर खिलवाड़ किया। 36 गेंदों की अपनी पारी में नीतीश ने 10 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के उड़ाए। हालांकि, नीतीश का सीएसके के खिलाफ खेलना मुश्किल नजर आ रहा था और पूरी तरह से स्वास्थ्य महसूस नहीं कर रहे थे। मगर राजस्थान रॉयल्स के कोच राहुल द्रविड़ के फोन ने नीतीश के अंदर वो जोश भरने का काम किया, जिसके बाद वह चेन्नई के गेंदबाजों से रोके नहीं रुके। इस बात का खुलासा खुद नीतीश ने राजस्थान को मिली जीत के बाद किया।
द्रविड़ के फोन ने भरा नीतीश में जोश
मैच के बाद नीतीश राणा ने कहा, “कल मुझे राहुल सर का फोन आया। मेरी तबीयत थोड़ी ठीक नहीं लग रही थी, जिसके चलते मैं प्रैक्टिस करने नहीं आया था। राहुल सर ने मुझसे कहा कि तुमको नंबर तीन पर बैटिंग करनी है। मैं हमेशा चैलेंज के लिए तैयार रहता हूं। मुझे हमेशा ही इसमें मजा आता है। अगर कोई मेरे पर कॉन्फिडेंस दिखाए तो मुझे उस कॉन्फिडेंस को लेकर चलने में मजा आता है। मेरे को जिम्मेदारी लेना काफी पसंद है।”
नीतीश ने आगे बताया, “मुझे जब यह बोला गया, तो मैंने खुद से बात की और खुद को समझाया कि कौन से चीजें या शॉट हैं, जो मैं इस विकेट पर अपने गेम और टीम के लिए खेल सकता हूं। मैंने खुद को बैक किया। जब रन बनने होते हैं तो बनते ही हैं। पहले दो मैचों में भी मैं रन बनाने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, मैच से पहले विकेट को लेकर प्लान करने का यकीनन आपको फायदा मिलता है।”
नीतीश ने खेली धांसू पारी
नीतीश राणा का बल्ला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जमकर बोला। बैटिंग ऑर्डर में प्रमोट होकर नंबर तीन पर उतरे नीतीश ने क्रीज पर आते के साथ ही बल्ले से जमकर धमाल मचाया। नीतीश ने आर अश्विन को खासतौर पर निशाने पर लिया और उनके ओवर में 19 रन बटोरे। इसके साथ ही जेमी ओवरटन के खिलाफ भी राजस्थान के बल्लेबाज ने दमदार शॉट्स लगाए। नीतीश ने पावरप्ले के अंदर ही अपना अर्धशतक महज 21 गेंदों पर पूरा किया।
छह ओवर के भीतर फिफ्टी जमाने वाले नीतीश राजस्थान की ओर से दूसरे बल्लेबाज हैं। 36 गेंदों का सामना करते हुए नीतीश ने 81 रन की तेज तर्रार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने नीतीश ने 10 चौके और 5 छक्के जमाए। नीतीश ने 81 में से 70 रन सिर्फ चौके-छक्कों से बटोरे।
संबंधित खबरें
IPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
16 mins agoअभिषेक ने ईशान से छीना T20I का ताज, मार्को यानसेन ने टेस्ट में रचा इतिहास
33 mins agoWPL ऑक्शन में किसका पलड़ा भारी? जानें किस टीम की जेब में कितना है दम
1 hr agoICC ने हारिस रऊफ को सुनाई कड़ी सजा, इंग्लैंड के खिलाड़ी से बहस पड़ी भारी
1 hr agoकब, कहां और कैसे LIVE देखें भारत-जिम्बाब्वे के बीच तीसरा ODI? जानें तरीका
1 hr agoचौथे T20I से बाहर हो जाएंगे सैमसन? सूर्यवंशी को लेकर अय्यर लेंगे बड़ा फैसला
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND-NZ के बीच चौथा T20I मैच? नोट कर लें शेड्यूल
2 hrs agoतीन बार के एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
3 hrs agoWBBL में खेलेंगी यास्तिका भाटिया, ब्रिस्बेन हीट की जर्सी में आएंगी नजर
3 hrs agoतीसरे T20I में जीत के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 4 बदलाव
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines