Nitish Rana: भारत के बाएं के हाथ के बल्लेबाज नितीश राणा ने आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला था, जबकि आईपीएल 2024 में उन्होंने केकेआर की ओर से खेला था। इसके अलावा वह आईपीएल 2023 में श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में केकेआर की कप्तानी भी संभाल चुके हैं। वहीं आईपीएल 2025 के बाद अब भारत में घरेलू टूर्नामेंट की शुरुआत होने वाली है। घरेलू टूर्नामेंट के लिए नितीश राणा फिर से अपनी पुरानी टीम में लौटने वाले हैं। वह जल्द ही बड़ा फैसला ले सकते हैं।
नितीश राणा बदलने वाले हैं टीम
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो नितीश राणा अब उत्तर प्रदेश टीम का साथ छोड़ने वाले हैं। वह दोबारा अपनी पुरानी टीम दिल्ली में शामिल होने वाले हैं। 2 साल पहले नितीश ने दिल्ली से एनओसी लेकर यूपी के लिए खेलने का फैसला किया था। उन्होंने 2 सीजन घरेलू क्रिकेट यूपी के लिए खेला। लेकिन अब नितीश फिर से दिल्ली के लिए घरेलू टूर्नामेंट खेलना चाहते हैं। हालांकि इस खबर का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है।
क्यों दिल्ली से अलग हुए थे नितीश?
नितीश के अलावा ध्रुव शौरी ने भी दिल्ली टीम को छोड़ने का फैसला किया था। तब नितीश ने यूपी का रुख किया था, जबकि शौरी विदर्भ की टीम से खेलने लगे थे। दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ के साथ दोनों खिलाड़ियों का विवाद हो गया था। इस वजह से दोनों खिलाड़ियों ने दिल्ली छोड़ने का फैसला किया था। नितीश ने भारत के लिए 1 वनडे और 2 टी-20 मैच खेले हैं।
खराब रहा था सीजन
आईपीएल 2025 की बात करें तो नितीश राणा ने खराब प्रदर्शन किया था। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए 11 मैच खेलते हुए 21.70 की औसत के साथ 217 रन बनाए थे। उन्होंने 2 अर्धशतक बनाए थे। उनका सीजन राजस्थान के लिए अच्छा नहीं रहा। लेकिन अब देखना दिलचस्प होगा कि वह घरेलू टूर्नामेंट में केसा प्रदर्शन करते हैं?
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
29 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
54 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
55 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines