Nitish Rana to Play DPL: DPL 2025 का ऑक्शन काफी चर्चा का विषय रहा है। नीतीश राणा ने हाल ही में दिल्ली के लिए दोबारा खेलने की अर्जी लगाई थी। हालांकि, बीसीसीआई ने राणा के ऊपर कूलिंग-ऑफ क्लॉज लगाया था। हालांकि, अब यह हट गया है और वो डीपीएल खेलने के लिए क्लियर हो चुके हैं।
घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए खेलेंगे नीतीश राणा
नीतीश राणा ने दो साल तक उत्तर प्रदेश के लिए घेरलू क्रिकेट खेला लेकिन वो उतनी सफलता हासिल नहीं कर पाए। राणा के प्रदर्शन में स्थिरता की कमी नजर आ रही थी। उन्होंने उत्तर प्रदेश से नहीं खेलने का फैसला किया और उन्हें यूपीसीए द्वारा नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट भी मिल गया। राणा दोबारा दिल्ली के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि, उनके डीपीएल जैसे लोकल क्रिकेट लीग में खेलने को लेकर सवाल था, क्योंकि एक राज्य से दूसरे में जाने पर बीसीसीआई का एक साल का कूलिंग ऑफ क्लॉज था। ईस्ट दिल्ली राइडर्स के को-ओनर्स ने हाल ही में बताया था कि नीतीश डीपीएल 2025 के ऑक्शन का हिस्सा बनेंगे। BCCI के एक यू-टर्न से राणा की आखिर ऑक्शन में बोली लग गई।
नीतीश राणा को वेस्ट दिल्ली लायंस ने खरीदा
नीतीश राणा के डीपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में शामिल होने के बाद सभी यह देखना चाहते थे कि उन्हें कितने पैसों में खरीदा जाएगा। बता दें कि ऑक्शन के दौरान राणा पर खूब बोली लगी और उन्हें 34 लाख में वेस्ट दिल्ली लायंस ने खरीदा। राणा के लिए यह नई शुरुआत देखने लायक रहने वाली है।
नीतीश राणा का आईपीएल 2025 में कैसा रहा प्रदर्शन?
आईपीएल 2025 में नीतीश राणा ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेला। उन्होंने कुल 11 मैच खेले थे और 217 रन बनाए। राणा ने इसी बीच दो अर्धशतक भी जड़े। राणा से प्रशंसकों को काफी उम्मीद थी लेकिन वो आरआर के लिए उतना प्रभावित नहीं कर पाए। फैंस और वेस्ट दिल्ली लायंस को उम्मीद है कि नीतीश राणा का प्रदर्शन डीपीएल 2025 में धमाकेदार रहेगा और वो एक बार फिर पहले की तरह चौंकों-छक्कों से फैंस का भरपूर मनोरंजन करेंगे।
ये भी पढ़ें:- वैभव सूर्यवंशी की डबल सेंचुरी लोडिंग, इंग्लैंड में शतक जड़ने के बाद कही दिल की बात
संबंधित खबरें
स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
22 mins agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
25 mins agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
1 hr agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
1 hr agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
1 hr agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
2 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
2 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
2 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines