Rohit Sharma Set to Play in Vijay Hazare Trophy: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा अपने वनडे भविष्य को लेकर चल रहे अटकलों के बीच विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. रोहित टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में भारत के लिए खेलते हैं. हिटमैन इस समय साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेल रहे हैं. इसके बाद रोहित 24 दिसंबर से शुरू हो रहे 50 ओवर के घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा ले सकते हैं. उन्होंने आखिरी बार साल 2018 में मुबंई के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में खेला था.
विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे रोहित शर्मा!
News24 के सूत्रों के मुताबिक, रोहित शर्मा करीब 7 साल के बाद विजय हजारे ट्रॉफी में वापसी कर सकते हैं. टीम इंडिया के लिए अब सिर्फ एक फॉर्मेट में खेल रहे रोहित को अपने वनडे करियर को आगे बढ़ाने के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने को मजबूर होना पड़ा है. दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साफ कह दिया है कि भारतीय टीम के लिए खेलने वाले खिलाड़ी अगर नेशनल टीम की ओर से नहीं खेल रहे हैं तो उनके लिए घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य है.
BCCI के इस फरमान के बाद विराट कोहली पहले ही विजय हजारे ट्रॉफी 2025 के लिए दिल्ली टीम को अपनी उपलब्धता की पुष्टि कर चुके हैं. हालांकि, रोहित की ओर से अभी तक उपलब्धता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज 6 दिसंबर को खत्म हो जाएगी, जबकि टीम इंडिया की अगली वनडे सीरीज 11 जनवरी से शुरू होगी. ऐसे में रोहित और कोहली दोनों को अपने फॉर्म और टीम में जगह बनाए रखने के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलना होगा.
ये भी पढ़ें- विजय हजारे ट्रॉफी में किन टीमों से भिड़ेंगे Virat Kohli? देखें दिल्ली का पूरा शेड्यूल
रांची वनडे में जड़ा था शानदार अर्धशतक
हालांकि, लंबे ब्रेक के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में लौटे रोहित शर्मा इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. रोहित ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले गए पहले वनडे में शानदार शतक जड़ा था. उन्होंने 51 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 57 रन बनाए. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में भी हिटमैन ने कमाल का प्रदर्शन किया था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में रोहित ने एक शानदार शतक के साथ कुल 202 रन कूटे थे. इसी के साथ वह प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने थे.
रोहित शर्मा का लिस्ट ए करियर
रोहित शर्मा का लिस्ट ए करियर बेहद शानदार रहा है. उन्होंने अब तक कुल 348 लिस्ट ए मैच खेले हैं और 336 पारियों में कुल 13669 रन बनाए हैं. उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 264 रन है. यह स्कोर न सिर्फ उनका करियर बेस्ट है, बल्कि वनडे क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है. उनके नाम लिस्ट ए में कुल 36 शतक और 73 अर्धशतक दर्ज हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs SA 2nd ODI: रायपुर में आज सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें संभावित प्लेइंग XI, मौसम-पिच से लेकर लाइव स्ट्रीमिंग तक सबकुछ
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
32 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
50 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines