New Zealand vs Pakistan: पाकिस्तान में बुधवार से चैम्पियंस ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है। मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मैच के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत हो जाएगी। मिचेल सेंटनर की अगुवाई में कीवी टीम ने हाल ही पाकिस्तान में ट्राई-सीरीज अपने नाम की है, जिससे उसके हौसले बुलंद हैं। टीम इस दौरान फाइनल समेत दो बार पाकिस्तान को धूल चटाने में सफल रही थी। इसकी वजह से पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में कीवी टीम का पलड़ा भारी रहेगा।
पाकिस्तान के खिलाफ पारी की शुरुआत रचिन रविंद्र और डेवॉन कॉनवे की जोड़ी कर सकती है। पाकिस्तान में खेली गई ट्राई सीरीज में सलामी बल्लेबाज विल यंग के बल्ले से सिर्फ 28 रन निकले थे, जहां उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पांच और चार रन की पारी खेली थी। ऐसे में उनकी जगह डेवोन कॉनवे को मौका मिलना तय है, जो पिछले दो वनडे मैचों में 48 और 97 रनों की पारी खेल चुके हैं।
पूर्व कप्तान केन विलियमसन की चोट से वापसी ने टीम को मजबूती दी है। 14 वनडे शतक और 81.64 के करियर स्ट्राइक रेट के साथ नंबर तीन पर उनकी मौजूदगी से टीम के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 24 वनडे मैचों में 56.08 की औसत से रन बनाए हैं।
शानदार फॉर्म में हैं डेरिल मिचेल
मिडिल ऑर्डर में पाकिस्तान के अटैक को संभालने के लिए विस्फोटक ऑलराउंडर डेरिल मिचेल होंगे। उन्होंने 2023 से अब तक 49.71 की औसत से रन बनाए हैं, जहां वनडे में उनका स्ट्राइक रेट 99.7 का है। पाकिस्तान के खिलाफ भी उनका औसत 53.60 है, जो उन्हें अपनी टीम के लिए ऑलराउंडर सेक्शन में एक स्टार परफॉर्मर के रूप में स्थापित करता है।
हालांकि टॉम लैथम हाल ही में अपनी शानदार फॉर्म में नहीं हैं, लेकिन वे पाकिस्तान के खिलाफ टीम की बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 25 मैच खेले हैं, जहां उनके बल्ले से 5 फिफ्टी निकली हैं। इसलिए लैथम का योगदान कीवी टीम के लिए मुश्किल मैचों में जरूरी होगा। टीम की बैटिंग में एक नाम ग्लेन फिलिप्स का भी है, जो बल्ले और गेंद दोनों के साथ-साथ फील्डिंग में भी अहम योगदान देते हैं।
मिचेल सेंटनर के हाथ में टीम की कमान
गेंदबाजी में कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर को नकारा नहीं जा सकता है। वो ना सिर्फ अपनी स्पिन गेंदबाजी से महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि लोअर ऑर्डर में बैटिंग से भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। ट्राई-सीरीज में 5 विकेट चटकाने वाले सेंटनर इस समय फॉर्म में हैं और अपनी टीम के लिए एक अच्छे कप्तान साबित हो सकते हैं। तेज गेंदबाजी की बात की जाए तो टीम के पास लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी और उभरते सितारे विलियम ओ’रुरके की शानदार तिकड़ी है।
पाकिस्तान के खिलाफ ऐसी हो सकती है न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन- रचिन रविंद्र, डेवॉन कॉनवे (विकेटकीपर), केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, विल ओ’रुरके।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
52 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
59 mins agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
3 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
4 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
5 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
13 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines