Rachin Ravindra Injury: लंबे समय से चैंपियंस ट्रॉफी का इंतजार कर रहे फैंस को राहत मिलने वाली है, जहां बुधवार से चैम्पियंस ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है। कराची स्टेडियम में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एक हाई-प्रोफाइल मैच के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। इस मैच से पहले कीवी टीम को बड़ी राहत मिली है, जहां उनके स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र पूरी तरह फिट हो गए हैं। ऐसे में टीम कराची में उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकती है।
पिछले सप्ताह लाहौर में वनडे ट्राई सीरीज के पहले मैच के दौरान फील्डिंग करते समय रविंद्र के माथे पर गंभीर चोट लग गई थी और वह सीरीज में आगे नहीं खेल पाए। उनको लेकर न्यूजीलैंड के विकेटकीपर टॉम लैथम ने पुष्टि की है कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले टीम उनकी रिकवरी में जल्दबाजी नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि मैच से पहले एक बार फिर से उनकी फिटनेस का आकलन किया जाएगा।
फर्गुसन ने बढ़ाई टीम की टेंशन
चैम्पियंस ट्रॉफी में उतरने से पहले कीवी टीम को बड़ा झटका लगा, जहां तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन मंगलवार को चोट की वजह से बाहर हो गए। टीम ने उनकी जगह काइल जैमीसन को बुलाया है, लेकिन ऑलराउंडर बुधवार तक टीम में शामिल नहीं हो पाएगा।
यह भी पढ़ें: Champions Trophy के लिए पाकिस्तान ने झोंक दी पूरी ताकत, युद्धस्तर पर तैयारी, एक खिलाड़ी के लिए 100 पुलिसवाले तैनात
पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी
न्यूजीलैंड ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की, जहां उसने पाकिस्तान को हराकर ट्राई सीरीज पर कब्जा जमाया था। चैंपियंस ट्रॉफी में भी पाकिस्तान के खिलाफ उसका रिकॉर्ड मजबूत है, जहां उसने मेजबान टीम के खिलाफ तीनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है।
कीवी टीम टूर्नामेंट की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ करने के बाद 24 फरवरी को बांग्लादेश से भिड़ेगी, जबकि 2 मार्च को अपने आखिरी ग्रुप स्टेज के मैच में उसे टीम इंडिया से भिड़ना है। नेशनल स्टेडियम में खेलना कीवी टीम के लिए फायदेमंद होगा, क्योंकि उसने इस मैदान पर 2019 की शुरुआत से किसी अन्य टीम के मुकाबले सबसे ज्यादा 11 मैच खेले हैं।
यह भी पढ़ें: CT 2025: बुमराह की जगह ये खिलाड़ी भारत के लिए बेहतर विकल्प, Playing 11 में मिलेगा मौका!
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
49 mins agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines