New Zealand Central Contracts List: न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की है। इस बार कई युवा खिलाड़ियों को पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है, जबकि लंबे समय बाद एक प्रमुख स्पिनर की वापसी हुई है। वनडे विश्व कप 2023 में धमाल मचाकर चर्चा में आए रचिन रविंद्र को भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल कर लिया गया है। वहीं अब टीम के पूर्व कप्तान केन विलियमसन सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा नहीं है। विलियमसन ने टी20 विश्व कप के दौरान टी20 इंटरनेशनल और वनडे से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था।
इन नए खिलाड़ियों को मिला मौका
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में 4 नए खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है, जिनके नामों पर काफी चर्चा हो रही है। इन चार खिलाड़ियों में बेन सियर्स, रचिन रविंद्र, विल और जैकब डफी शामिल है। रचिन रविंद्र ने न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू करने के बाद से ही अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर अलग पहचान बना ली है।
वनडे विश्व कप 2023 में रचिन ने कमाल का प्रदर्शन किया था, इसके बाद उनको आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम शामिल किया था। सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में जगह मिलने के बाद रचिन ने कहा कि यह मेरी कड़ी मेहनत का एक बड़ा इनाम है।
ये भी पढ़ें:- WCL 2024: सरेल इरवे का तूफानी शतक, वहाब रियाज की कुटाई, SA चैंपियंस ने PAK चैंपियंस को रौंदा
नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल ये खिलाड़ी
डेवोन कॉनवे, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, टॉम ब्लंडेल, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, हेनरी निकोल्स, विल ओ’रुरके, एजाज पटेल, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, रचिन रविंद्र, विल यंग, टिम साउथी, बेन सियर्स।
ये भी पढ़ें:- WCL 2024: शरजील खान और शोएब मलिक ने मचाई तोड़फोड़, पाकिस्तान चैंपियंस ने लगाया दोहरा शतक
ये भी पढ़ें:- ENG vs WI: लॉर्ड्स टेस्ट मैच से पहले वेस्टइंडीज ने घोषित की अपनी प्लेइंग XI, इस युवा बल्लेबाज को मिला डेब्यू का मौका
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines