T20 World Cup 2024 Netherlands squad: टी20 विश्व कप 2024 की 2 जून से शुरुआत होगी। टूर्नामेंट के पहले दिन 2 मुकाबले खेले जाएंगे। इस बार मेगा इवेंट में 20 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। अमेरिका और वेस्टइंडीज संयुक्त रूप से विश्व कप की मेजबानी कर रहे हैं। विश्व कप के लिए पाकिस्तान को छोड़कर 19 टीमों ने अपना स्क्वॉड घोषित भी कर दिया है। विश्व कप के लिए 13 मई को नीदरलैंड टीम को ऐलान हुआ था। इस स्क्वॉड में शामिल फ्रेड क्लासेन और डैनियल डोरम को चोटों के कारण टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया है। ट्रैवलिंग रिजर्व में शामिल काइल क्लेन और साकिब जुल्फिकार को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। काइल के भाई रयान क्लेन को पहले रिजर्व के रूप में नॉमिनेट किया गया है।
काइल ने खेले 3 टी20I
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज काइल ने अब तक केवल 3 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्होंने इस साल फरवरी में डेब्यू किया था। दूसरी ओर साकिब लगभग 5 साल बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। वह आखिरी बार अगस्त 2019 में इस फॉर्मेट में खेलते हुए नजर आए थे। हालांकि वह लगातार वनडे क्रिकेट खेल रहे थे। वनडे विश्व कप 2023 में भी वह नीदरलैंड टीम का हिस्सा थे। नीदरलैंड टीम इन दिनों अपने घरेलू मैदान पर स्कॉटलैंड और आयरलैंड के खिलाफ त्रिकोणीय टी20 सीरीज खेल रही है।
टी20 विश्व कप 2024 के लिए नीदरलैंड टीम: आर्यन दत्त, बास डी लीडे, काइल क्लेन, लोगान वैन बीक, मैक्स ओडोड, माइकल लेविट, पॉल वैन मीकेरेन, साकिब जुल्फिकार, स्कॉट एडवर्ड्स, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, तेजा निदामानुरु, टिम प्रिंगल, विक्रम सिंह, विव किंग्मा, वेस्ले बर्रेसी।
ग्रुप D में नीदरलैंड टीम
ग्रुप A- कनाडा, भारत, आयरलैंड, पाकिस्तान, यूएसए।
ग्रुप B- ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, नामीबिया, ओमान, स्कॉटलैंड।
ग्रुप C- अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, युगांडा, वेस्टइंडीज।
ग्रुप D- बांग्लादेश, नेपाल, नीदरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका।
ये भी पढ़ें: RR Vs RCB: OUT or NOT OUT? दिनेश कार्तिक के नॉट आउट पर उठे सवाल, एक्सपर्ट भी अंपायर के फैसले से खफा
ये भी पढ़ें: RR vs RCB: विराट कोहली का विकेट लेते ही युजवेंद्र चहल ने रच दिया इतिहास, IPL में बनाया बड़ा कीर्तिमान
संबंधित खबरें
11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
51 mins agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
2 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
10 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
11 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
12 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
12 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines