PBKS vs MI: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस का सफर अब खत्म हो गया है। इस सीजन की शुरुआत टीम के लिए अच्छी नहीं रही थी। पहले पांच मुकाबलों में टीम को सिर्फ एक जीत मिली थी और वे अंक तालिका में नौवें स्थान पर पहुंच गए थे। लेकिन इसके बाद टीम ने जबरदस्त वापसी की और लगातार मैच जीतते हुए प्लेऑफ में जगह बना ली। मुंबई इंडियंस चौथे नंबर पर रहते हुए प्लेऑफ में क्वालिफाई कर पाई और उन्हें एलिमिनेटर खेलना पड़ा।
एलिमिनेटर में मुंबई ने गुजरात टाइटंस को हराया, लेकिन क्वालिफायर-2 में उन्हें पंजाब किंग्स से हार का सामना करना पड़ा। इस हार का सबसे बड़ा कारण वही खिलाड़ी बना जिसे मुंबई ने इस सीजन से पहले रिलीज कर दिया था।
मुंबई से पंजाब तक का सफर
नेहाल वढेरा ने 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल डेब्यू किया था। उस सीजन में उन्हें 14 मुकाबले खेलने को मिले और उन्होंने 241 रन बनाए। उनका औसत 26.77 का रहा था। 2024 में भी वे टीम का हिस्सा रहे, लेकिन इस बार उन्हें सिर्फ 6 मैच खेलने को मिले और उन्होंने 109 रन बनाए। उनका औसत इस बार 18 के आसपास रहा। इसके बाद मुंबई ने उन्हें रिलीज कर दिया।
आईपीएल 2025 से पहले पंजाब किंग्स ने नेहाल वढेरा को अपनी टीम में शामिल कर लिया। यहां उन्हें पूरे सीजन खेलने का मौका मिला और उन्होंने 15 मैचों में 354 रन बना डाले। उनका औसत 32.18 का रहा।
मुंबई के खिलाफ शानदार पारी
क्वालिफायर-2 में जब पंजाब किंग्स की टीम संकट में थी, तब नेहाल वढेरा ने नंबर पांच पर आकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 29 गेंदों में 48 रन ठोक डाले, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी ने मैच का रुख ही बदल दिया और मुंबई की हार की बड़ी वजह बन गई। मैच के बाद नेहाल ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने जो कुछ भी मुंबई इंडियंस से सीखा था, वही अनुभव इस मैच में उनके काम आया।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी अपडेट
29 mins agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
42 mins ago2 मैचों में फ्लॉप होने के बाद भी भुवनेश्वर कुमार होंगे प्लेइंग 11 का हिस्सा
1 hr agoईशान फिर बाहर, तीसरे T20I में वैभव को मिलेगा मौका? भारत के पास ये 3 विकल्प
2 hrs agoरोहित शर्मा कर सकते हैं MI की कप्तानी, पूर्व क्रिकेटर की बड़ी भविष्यवाणी
3 hrs agoटीम इंडिया को लगा झटका, स्टार बल्लेबाज ईशान किशन तीसरे T20I से बाहर
4 hrs ago199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल, अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल
5 hrs ago'सुना कि मैं रिटायर...', रोहित शर्मा ने संन्यास की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoJSK के लिए नहीं खेलेंगे पोलार्ड, MI का हेड कोच बनने के बाद उठाया कदम
7 hrs agoPAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines