Paralympics Gold Medalist Navdeep Singh: भारत के नवदीप सिंह ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में मेंस जैवलिन थ्रो F41 कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था। गोल्ड मेडल जीतने पर उनके सेलिब्रेशन की भी जमकर चर्चा हुई थी। उन्होंने गुरुवार को एनडीटीवी युवा कॉन्क्लेव में भाग लिया, जहां उनसे उनके वायरल सेलिब्रेशन को लेकर सवाल किया। इस पर उन्होंने कहा, ‘वह सेलिब्रेशन देश को गोल्ड मेडल दिलाने के लिए था। पर्सनल बेस्ट करने का जोश था। पिछली बार मैं अच्छा नहीं कर पाया था। ऐसे में जब मैंने बेस्ट थ्रो किया तो वह उन बातों को भुलाकर आगे बढ़ने के लिए सेलिब्रेशन था।’
46 मीटर के थ्रो पर नवदीप को नहीं हुआ यकीन
नवदीप ने आगे बताया कि फाइनल के दौरान उनके दिमाग में क्या चल रहा था। फाइनल के दौरान नवदीप ने 46 मीटर का थ्रो किया। इतना लंबा थ्रो फेंकने के बाद उन्हें खुद यकीन नहीं हुआ था। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘या तो मेरे कोच ने ट्रेनिंग के दौरान मुझसे झूठ बोला था या फिर कोई और कारण था। मुझे भरोसा नहीं था कि मैं इतना लंबा थ्रो कर पाऊंगा। ऐसा इसलिए क्योंकि मैंने अपने दिमाग में जो टारगेट सेट किया था वह 45 मीटर का था। मेरा शरीर उम्मीदों के मुताबिक अच्छा प्रदर्शन कर रहा था। जब मेरे कोच ने मुझे बताया कि मेरा दूसरा थ्रो 46.39 मीटर है तो मैं बहुत खुश हो गया। मैं आश्चर्यचकित भी था, इसीलिए मैंने उनसे कहा कि सर खाओ मां कसम।’
ये भी पढ़ें:- मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने शेयर की बोल्ड तस्वीरें, भड़क उठे फैंस
नवदीप सिंह को किस चीज से मिलती है प्रेरणा?
भारत के इस स्टार एथलीट ने हाल ही एक खुलासा किया था कि पिछली बार कामयाब ना होने पर लोगों ने उन्हें आत्महत्या तक करने के लिए कह दिया था। उन्होंने यह बात यूट्यूबर शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में कही थी। इस इंटरव्यू में नवदीप सिंह से पूछा गया कि आपको क्या लगता है, आपकी प्रेरणा का स्त्रोत क्या है? इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘जब लोग बोलते थे कि तू कुछ नहीं कर सकता। इससे अच्छा तो तू आत्महत्या कर ले, ये क्या जीवन है तेरा… ये सारी चीजें उन्हें हिम्मत देती हैं और इससे उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।’
ये भी पढ़ें:- टी20 क्रिकेट में संन्यास का फैसला वापस लेंगे रोहित शर्मा? कप्तान ने खुद दिया जवाब
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
1 hr agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
8 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
8 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
9 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
9 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
10 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
10 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
10 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
11 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines