हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

RCB vs KKR मैच से पहले BCCI ने उठाया बड़ा कदम, भारतीय सेना को मिलेगा ये खास सम्मान

RCB vs KKR: आरसीबी बनाम केकेआर मैच से पहले बीसीसीआई ने बड़ा फैसला किया है। भारतीय सेना को खास सम्मान मिलने वाला है।

विज्ञापन

RCB vs KKR: 17 मई से आईपीएल 2025 2.0 की शुरुआत हो रही है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी मैदान पर आरसीबी बनाम केकेआर के बीच सीजन का 58वां मैच खेला जाएगा। भारत पाकिस्तान तनाव के बीच आईपीएल को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया था। लेकिन अब दोबारा 17 मई से आईपीएल का धूम धड़ाका शुरू होने जा रहा है। आरसीबी और केकेआर के बीच होने वाले मुकाबले से पहले बीसीसीआई ने भी बड़ा फैसला किया है। मैच शुरू होने से पहले भारतीय सेना को खास सम्मान मिलने वाला है।

भारतीय सेना को मिलेगा सम्मान

आरसीबी बनाम केकेआर के बीच मुकाबला शुरू होने से 5 मिनट पहले भारतीय सेना को खास सम्मान मिलने वाला है। मैच 7:30 बजे शाम में शुरू होगा। लेकिन 7:25 मिनट में राष्ट्रगान होगा। सभी खिलाड़ियों के अलावा सपोर्ट स्टाफ भी राष्ट्रगान में भाग लेंगे। बीसीसीआई ने ये सेरेमनी भारतीय सेना के लिए रखी है, जिन्होंने पूरे देश को गौरवान्वित किया।

22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 मासूम लोगों की जान चली गई थी। इस घटना का बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तानी अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के कैंप पर हमला किया। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर हमला करने की कोशिश की। लेकिन भारतीय फौज ने पाकिस्तान आर्मी के मंसूबे पर पानी फेर दिया।

विज्ञापन

इसके बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर का ऐलान हुआ। भारत पाकिस्तान तनाव को देखते हुए आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया था। हालांकि अब फिर से आईपीएल 2025 लौट रहा है। ऐसे में बीसीसीआई ने भारतीय सेना के लिए खास कदम उठाया है।

फैंस का हुजूम

बेंगलुरु में खेले जाने वाले इस मैच में फैंस का सैलाब देखने को मिल सकता है। क्योंकि विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पहली बार आईपीएल में हिस्सा लेने वाले हैं। फैंस विराट को देखने के लिए बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola