हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नैट साइवर ब्रंट ने ठोका WPL इतिहास का पहला शतक, इंग्लिश खिलाड़ी ने कर दिया बड़ा करिश्मा

WPL First Century: महिला प्रीमियर लीग का चौथा संस्करण खेला जा रहा है. 26 जनवरी को मुंबई इंडियंस की खिलाड़ी नैट साइवर ब्रंट ने इतिहास रच दिया है. वह महिला प्रीमियर लीग में पहला शतक लगाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. उन्होंने आरसीबी के खिलाफ बड़ा कारनामा कर दिया है.

विज्ञापन
WPL इतिहास का पहला शतक लगाते हुए नैट साइवर ब्रंट

Nat Sciver Brunt Century WPL: महिला प्रीमियर लीग 2026 का मैच नंबर 16 मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी की थी. मुंबई की ओर से नैट साइवर ब्रंट ने इतिहास रच दिया. वह महिला प्रीमियर लीग में पहला शतक लगाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. आरसीबी के खिलाफ इस खिलाड़ी ने इतिहास रच दिया.

नैट साइवर ब्रंट ने रचा इतिहास

आरसीबी के खिलाफ नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरीं नैट साइवर ब्रंट ने इतिहास रच दिया. उन्होंने इस मैच में नाबाद शतकीय पारी खेली और महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में पहला शतक बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं. उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के दौरान 57 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 16 चौके और 1 छक्का अपने नाम किया. महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत साल 2023 में हुई थी.

33 वर्षीय नैट साइवर ब्रंट ने इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलती हैं. वह पहले ही संस्करण से मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं. पिछले सीजन भी उन्होंने मुंबई के लिए शानदार प्रदर्शन किया था और खेले गए 10 मैचों में 65.37 की औसत के साथ 523 रन बनाए थे. उन्होंने 5 अर्धशतक भी बनाए थे. इसके अलावा वह इस सीजन अब तक खेले गए 6 मैच में 79.75 की औसत के साथ 319 रन बना चुकी हैं. अब तक वह एक शतक के अलावा वह 3 अर्धशतक अपने नाम कर चुकी हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: जिम्बाब्वे के खिलाफ 2 बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं 14 साल के वैभव सूर्यवंशी, इस युवा स्टार को छोड़ेंगे पीछे

मुंबई ने बनाया विशाल स्कोर

पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 199/4 रन बनाए हैं. सलामी बल्लेबाज हैली मैथ्यूज ने 39 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली, जबकि सजीवना सजना ने 7 गेंदों में 7 रन बनाए. नैट साइवर ब्रंट के अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 12 गेंदों में 20 रन बनाए थे.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola