Virat Kohli Muralitharan: विराट कोहली इन दिनों खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुरी तरह से फ्लॉप रहने के बाद किंग कोहली का बल्ला कटक में भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सका। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में विराट सिर्फ 5 रन बनाकर चलते बने। विराट के पास अब चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फॉर्म में लौटना का बस एक चांस और होगा। कोहली का रंग में लौटना टीम इंडिया के लिहाज से काफी अहम है। इस बीच, श्रीलंका के महान स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने विराट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर डाली है।
मुरलीधरन ने की कोहली को लेकर भविष्यवाणी
मुथैया मुरलीधरन ने पीटीआई के साथ बातचीत करते हुए रोहित-कोहली की फॉर्म पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “जाहिर तौर पर क्योंकि वह दोनों ही वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी हैं। जैसा हमेशा कहा जाता है कि क्लास इज परमानेंट और फॉर्म इज टेम्पाररी, तो वह जल्द ही अपनी बैटिंग फॉर्म में लौट आएंगे। रोहित ने शतक ठोक दिया है और विराट भी जल्द ही रंग में नजर आएंगे। अगर टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतना है, तो इन दोनों का फॉर्म में होना जरूरी है।”
जमकर मेहनत कर रहे कोहली
विराट कोहली इस बात को खुद समझते हैं कि उनका फॉर्म में आना टीम इंडिया के लिए कितना महत्वपूर्ण है। यही वजह है कि वह अपनी बैटिंग पर खूब काम कर रहे हैं। कोहली को पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर के साथ भी नेट्स में जमकर पसीना बहाते हुए देखा गया था। विराट 22 गज की पिच पर रन बनाने के लिए खुद छटपटा रहे हैं। ऑफ स्टंप से बाहर जाती हुई गेंदों के खिलाफ अपनी कमजोरी को दूर करने के लिए भी टीम इंडिया का स्टार बल्लेबाज को जमकर मेहनत करते हुए देखा गया था।
भारतीय टीम और विराट के लिए अच्छी बात यह है कि कोहली का रिकॉर्ड आईसीसी टूर्नामेंट्स में हमेशा ही दमदार रहा है। अब टीम मैनेजमेंट कोहली से इसी ‘विराट’ रिकॉर्ड को चैंपियंस ट्रॉफी में भी कायम रखने की उम्मीद करेगा। किंग कोहली को 50 ओवर का फॉर्मेट हमेशा से ही रास आता है। 2023 में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में कोहली ने 11 मैचों में 765 रन ठोके थे। उनका बैटिंग औसत 95.62 का रहा था और विराट ने तीन शतक और 6 अर्धशतक जमाए थे।
संबंधित खबरें
सिर्फ 3 मैचों के बाद बाहर हो सकते हैं भुवनेश्वर, अश्विन ने किया बड़ा दावा
25 mins agoटीम इंडिया के लिए आई खुशखबरी, ईशान किशन ने शुरू किया अभ्यास
39 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑकलैंड पहुंचे रोहित शर्मा, शुरू हुई तैयारी
54 mins agoप्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, तो ODI सीरीज में कौन लेगा जगह? ये 3 हैं दावेदार
1 hr agoईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर अभिषेक शर्मा
1 hr agoऑकलैंड में न्यूजीलैंड की हार पक्की? टीम इंडिया का रिकॉर्ड कर देगा हैरान
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ चौथा T20I? जानें तरीका
3 hrs agoअगर ईशान किशन की हुई वापसी, तो किस नंबर पर खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?
4 hrs agoआयरलैंड के गेंदबाज बेन वाइट ने 28 साल की उम्र में किया संन्यास का ऐलान
6 hrs agoन्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज चोटिल होने के कारण T20I सीरीज से हुआ बाहर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines