Mustafizur Rahman IPL 2025: आईपीएल 2025 के नए शेड्यूल का ऐलान होने के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ी चाल चली। सुरक्षा कारणों के चलते जैक फ्रेजर मैकगर्क के ना आने की स्थिति में टीम ने उनकी जगह पर मुस्ताफिजुर रहमान को बतौर रिप्लेसमेंट टीम में शामिल कर लिया है। हालांकि, दिल्ली के साथ बड़ा खेल होता हुआ दिखाई दे रहा है। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज ने भारत की जगह यूएई की फ्लाइट पकड़ ली है। दिल्ली ने सीजन का आगाज तो धमाकेदार अंदाज में किया था, लेकिन पिछले पांच मैचों में टीम को सिर्फ एक में ही जीत नसीब हो सकी है।
दिल्ली के साथ हो गया खेल?
दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि जैक फ्रेजर मैकगर्क के रिप्लेसमेंट के तौर पर मुस्ताफिजुर रहमान को टीम में शामिल किया जा रहा है। अब आईपीएल 2025 में हिस्सा लेने के लिए मुस्ताफिजुर को पकड़नी तो इंडिया की फ्लाइट चाहिए, लेकिन वह यूएई के लिए रवाना हो गए हैं। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “यूएई के लिए रवाना हो रहा हूं उनके खिलाफ खेलने के लिए। मुझे अपनी प्रार्थना में याद रखिएगा।”
बांग्लादेश को यूएई से दो मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है और मुस्ताफिजुर इस सीरीज में ही हिस्सा लेने के लिए जा रहे हैं। अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि अगर मुस्ताफिजुर बांग्लादेश की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे, तो वह दिल्ली के लिए कैसे खेलेंगे। इस बीच में दिल्ली को 18 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहम मुकाबला खेलना है।
कैसे प्लेऑफ में पहुंचेगी दिल्ली?
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 में अब तक कुल 11 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 6 मैचों में जीत का स्वाद चखा है, जबकि महज 4 मैचों में टीम को हार झेलनी पड़ी है। दिल्ली के अभी कुल 13 पॉइंट हैं। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दिल्ली को अब बचे हुए तीन मैचों में से हर हाल में दो मैचों में जीत दर्ज करनी होगी।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
1 hr agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
2 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
4 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
5 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
6 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
6 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
7 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
8 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
8 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines