Ipl 2024 Mustafizur Dhoni: IPL 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स को मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है। टीम के कुछ खिलाड़ी टीम के साथ नहीं हैं। इसी कड़ी में चेन्नई सुपर किंग्स के फॉस्ट बॉलर मुस्तफिजुर रहमान नेशनल ड्यूटी के लिए बांग्लादेश लौट चुके हैं। जहां पर वह जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज में हिस्सा लेंगे। बांग्लादेश जाने से पहले मुस्तफिजुर रहमान ने चेन्नई के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह से मुलाकात की। मुस्तफिजुर ने इस मुलाकात का एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जिसमे मुस्तफिजुर धोनी के साथ नजर आ रहे हैं। धोनी ने मुस्तफिजुर रहमान को अपनी चेन्नई की जर्सी गिफ्ट की। ये जर्सी धोनी की थी, जिसपर उनका ऑटोग्राफ भी है।
मुस्तफिजुर ने किया माही का शुक्रिया
मुस्तफिजुर रहमान ने धोनी की तारीफ करते हुए लिखा, हर एक चीज के आपका धन्यवाद माही भाई। ये मेरी किस्मत है कि मुझे आपके जैसे लीजेंड के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने का मौका मिला। हर बार मुझ पर भरोसा करने के लिए आपका धन्यवाद। साथ ही मुस्तफिजुर ने धोनी से मिले टिप्स पर भी आभार जताया। मुस्तफिजुर ने आगे कहा कि मैं उन चीजों को याद करूंगा, जो मुझे आपसे सीखने को मिली। मैं आपसे फिर से मिलना चाहूंगा और आपके साथ खेलना भी चाहूंगा। बता दें कि मुस्तफिजुर ने इस सीजन में चेन्नई की तरफ से खेलते हुए 9 मैचों में 14 विकेट अपने नाम किए है। ऐसे में चेन्नई को मुस्तफिजुर रहमान की कमी जरूर खलेगी।
क्यों लौटे स्वदेश
मुस्तफिजुर को बांग्लदेश बोर्ड ने 30 मई तक आईपीएल खेलने की एनओसी दी थी, लेकिन बाद में एनओसी को 1 मई तक बढ़ा दिया गया। 1 मई को चेन्नई का पंजाब के साथ मैच था। हालांकि वो मैच चेन्नई हार गई थी। हैरान वाली बात ये है कि बांग्लादेश बोर्ड ने मुस्तफिजुर रहमान को जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज खेलने का हवाला देकर स्वदेश बुलाया है। लेकिन शुरू के 3 मैचों में उनको आराम दिया गया है। इस सीरीज के बाद बांग्लदेश की टी20 वर्ल्ड कप में भाग लेने के लिए वेस्टइंडीज जाएगी। माना जा रहा है कि मुस्तफिजुर रहमान को टी20 वर्ल्ड कप में मौका मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: विश्व कप के लिए ये 6 भारतीय खिलाड़ी पहले रवाना होंगे, जान लीजिए कारण
ये भी पढ़ें: विश्व कप के बीच भारत का दौरा करेगी दक्षिण अफ्रीका टीम, खेले जाएंगे इतने मुकाबले
संबंधित खबरें
रोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
4 mins agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
33 mins ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
56 mins agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
1 hr agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
1 hr agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines