RR vs MI: 1 मई को राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला गया। राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 217 रनों का विशाल स्कोर बनाया। मुंबई की ओर से रोहित शर्मा, रियान रिकेलटन, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने शानादार बल्लेबाजी की और मुंबई के लिए बेहतरीन खेल दिखाया। मुंबई ने 100 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
मुंबई की शानदार बल्लेबाजी
सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे रोहित शर्मा और रियान रिकेल्टन ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए मिलकर 116 रनों की साझेदारी निभाई। रिकेल्टन ने 38 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके के अलावा 3 छक्के शामिल थे। वहीं रोहित शर्मा ने 36 गेंदों में 9 चौके की मदद से 53 रन बनाए। रोहित इस मैच में मुंबई के लिए 6 हजार रन पूरे करने वाले पहले और इकलौते खिलाड़ी भी बने।
इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने 23 गेंदों में 48 रन नाबाद बनाए। वहीं कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी 23 गेंदों में 48 रनों की नाबाद पारी खेली। मुंबई के 4 बल्लेबाजों ने धमाल मचाया। मुंबई ने 20 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए।
राजस्थान को मिली निराशा
218 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान को पहले ओवर में झटका वैभव सूर्यवंशी के रूप में लगा। पिछले मैच के शतकवीर वैभव को दीपक चहर ने पहले ओवर की चौथी गेंद पर आउट किया। वैभव ने 2 गेंदों में 0 रन बनाए। इसके बाद यशस्वी जायसवाल ने दूसरे ओवर में 2 छक्के लगाए। लेकिन ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। जायसवाल के बल्ले से 6 गेंदों में 13 रन निकले। वहीं नितीश राणा 9 और कप्तान रियान पराग भी 8 गेंदों में 16 रन बनाकर चलते बने। इंपैक्ट खिलाड़ी के रूप में शुभम दुबे ने भी खासा कमाल नहीं किया। उन्होंने 9 गेंदों में 15 रन बनाए। राजस्थान की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। राजस्थान 16.1 ओवर में 117/10 रन ही बना सकी।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
6 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
25 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
58 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines