India A vs Australia A 1st Unofficial Test: भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच पहला ऑफिशियल टेस्ट जारी है, जहां मैच के दूसरे दिन भारत के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने जोरदार गेंदबाजी करते हुए कंगारू टीम के खिलाफ छह विकेट झटके। उनकी बॉलिंग के सामने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की एक ना चली और देखते-देखते पूरी टीम 63वें ओवर में सिर्फ 195 रनों पर सिमट गई।
मुकेश की लाइन-लेंथ बनी हथियार
मुकेश कुमार के पास बेशक ज्यादा स्पीड नहीं है, लेकिन उन्होंने अपनी लाइन और लेंथ के दम पर कंगारू बल्लेबाजों को लगातार परेशान रखा। मुकेश ने अपनी टीम को जोरदार शुरुआत देते हुए सलामी बल्लेबाज सैम कोनस्टास को खाता भी नहीं खोलने दिया। उन्होंने इसके अलावा ब्यू वेबस्टर, कूपर कोनोली और विकेटकीपर जोश फिलिप को भी पवेलियन की राह दिखाई।
उन्होंने ब्रेंडन डोगेट को आउट करके अपने मैच में पांच विकेट पूरे किए और बाद में टॉड मर्फी को आउट करके एक और विकेट लिया। मुकेश के अलावा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा मैच में तीन विकेट झटकने में कामयाब रहे, जबकि ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी ने 14 रन देकर एक विकेट झटका।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: मेगा ऑक्शन से पहले 3 हैरानी भरे रिटेंशन, जिनकी किसी को नहीं थी उम्मीद
नाथन मैक्स्वीनी ने बनाए सबसे ज्यादा रन
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 200 के करीब पहुंचाने में कप्तान नाथन मैक्स्वीनी का अहम योगदान रहा, जिन्होंने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। उनकी 131 गेंदों पर आई इस पारी में चार चौके शामिल रहे। उनके अलावा कूपर कोनोली ने 37, जबकि ब्यू वेबस्टर और टॉड मर्फी ने 33-33 रनों की पारी खेली।
दूसरे दिन मैकस्वीनी और कोनोली ने पांचवें विकेट के लिए 51 रन जोड़े, जो इस पारी की एकमात्र पचास रन की साझेदारी थी। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 88 रनों की लीड हासिल हुई। पहली पारी की तरह ही दूसरी पारी में भी भारतीय कप्तान रुतुराज गायकवाड़ कुछ खास नहीं कर सके और पांच रन बनाकर फर्गुस ओ नील का शिकार बने।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: ऑक्शन में अंजान खिलाड़ियों की हो जाएगी चांदी, BCCI देने जा रहा बड़ी सौगात
संबंधित खबरें
सूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
12 mins agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
1 hr agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
2 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
3 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
11 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
12 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
12 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
13 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
13 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines