MS Dhoni On Virat Kohli: टीम इंडिया के 2 पूर्व बेहतरीन कप्तान एमएस धोनी और विराट कोहली मैदान के बाहर भी अच्छे दोस्त माने जाते हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ फैंस इन दोनों का एक-दूसरे से कंपेयर करके आपस में लड़ते दिखते हैं, लेकिन इन दोनों महान खिलाड़ियों की तरफ कुछ भी ऐसा सुनने या देखने को नहीं मिला, जिससे ये लग सके कि दोनों का आपस में रिश्ता अच्छा नहीं है। जहां एमएस धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद आईपीएल में खेलते हुए दिखाई देते हैं तो वहीं विराट कोहली भी टी20 और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं।
अब दोनों खिलाड़ियों को आईपीएल में ही एकसाथ खेलते हुए देखा जाता है। जहां कई बार विराट कोहली को धोनी के साथ मस्ती भी करते हुए देखा गया है। वहीं अब एमएस धोनी को विराट कोहली के साथ अपने रिश्ते और मैदान पर उनके अलग-अलग किरदार के बारे में कहते हुए सुना गया है।
विराट कोहली को लेकर क्या बोले एमएस धोनी?
किसी न किसी कार्यक्रम के दौरान अक्सर फैंस या वहां मौजूद लोगों द्वारा धोनी से उनके विराट कोहली के साथ रिश्ते को लेकर सवाल किया जाता है। ऐसा ही कुछ हाल ही में देखने को मिला है। चेन्नई में एक कार्यक्रम के दौरान जब एमएस धोनी से विराट कोहली को लेकर सवाल किया गया तो धोनी ने कहा ” वे एक अच्छे गायक, डांसर, मिमिक्री में माहिर और अगर मूड हो तो बहुत ही मनोरंजक है!” इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और यूजर्स भी इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं।
एक यूजर ने कमेंट करके लिखा “वे दोनों एक दूसरे की प्रशंसा करते थे।”
दूसरे यूजर ने लिखा कि “दो दिग्गज, एक अटूट बंधन। धोनी और कोहली के बीच आपसी सम्मान ही भारतीय क्रिकेट को इतना खास बनाता है।”
जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा “धोनी और विराट का रिश्ता शुरू से ही दिखाई देता रहा है, लेकिन धोनी और युवराज के बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता।”
ये भी पढ़ें:-IND vs ENG: ‘आप एक खिलाड़ी खो देते…’ चोटिल खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट पर क्रिस वोक्स का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
1 hr agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
2 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
3 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
4 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
6 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
6 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines