MS Dhoni: सीएसके के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में निकोलस पूरन बड़ा रिकॉर्ड बनाने से चूक गए। वह बड़ी उपलब्धि हासिल करने से केवल 1 रन दूर रह गए। एमएस धोनी ने उनके सपने को तोड़ दिया। शानदार फॉर्म में चल रहे पूरन इस मैच में सस्ते में ही पवेलियन लौट गए। लखनऊ की ओर से वह खासा कमाल नहीं कर पाए। एमएस धोनी ने उनके सपने को चकनाचूर कर दिया।
निकोलस पूरन का टूटा सपना
दरअसल, निकोलस पूरन टी-20 में 9 हजार रन बनाने से चूक गए। सीएसके के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में अगर पूरन अपने बल्ले से 9 रन बना लेते तो वह 9 हजार या उससे अधिक रन बनाने वाले वेस्टइंडीज के चौथे खिलाड़ी बन जाते। लेकिन एमएस धोनी ने उनके सपने को तोड़ दिया। इस मैच में निकोलस एल्बीडबल्यू आउट हुए। एमएस धोनी ने रिव्यू लेकर निकोलस को पवेलियन जाने के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने इस मैच में 9 गेंदों में 8 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 2 चौके भी लगाए। पूरन को अंशुल कंबोज ने आउट किया।
शानदार फॉर्म में चल रहे पूरन
पूरन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वह पहले मैच में दिल्ली के खिलाफ 75, एसआरएच के खिलाफ 70, पंजाब के खिलाफ 44, एमआई के खिलाफ 12, केकेआर के खिलाफ 87* और जीटी के खिलाफ 61 रन बना चुके हैं।
T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वेस्टइंडीज के बल्लेबाज
क्रिस गेल- 14562
कायरन पोलार्ड- 13537
आंद्रे रसेल- 9025
निकोलस पूरन- 8991
आंद्रे फ्लेचर- 7914
ड्वेन स्मिथ- 7870
T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज
क्रिस गेल- 1056
कायरन पोलार्ड- 908
आंद्रे रसेल- 734
निकोलस पूरन- 630
संबंधित खबरें
टीम इंडिया की जीत के बाद गौतम गंभीर का दुनिया को संदेश
4 hrs agoराहुल, यशस्वी समेत कई बल्लेबाज फेल, आकिब नबी ने न्यूजीलैंड में बचाई लाज
5 hrs agoपाकिस्तान की टीम फिर हुआ बड़ा बदलाव, रिजवान-इमाम समेत कई दिग्गज हुए बाहर
5 hrs agoभारत की जीत के बीच संजू सैमसन के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
6 hrs agoIND vs NZ: तीसरे T20I से कट सकता है इन 2 खिलाड़ियों का पत्ता
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अनोखा रिकॉर्ड टूटा, T20I में पहली बार हुआ ऐसा
6 hrs agoभारत का ऐतिहासिक कारनामा, 200 टी-20 मैच जीतने वाली बनी दुनिया की पहली टीम
7 hrs agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
7 hrs agoWWE WrestleMania 43 के मेन इवेंट में इस दिन हो सकता है रोमन का मैच
8 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया को नमन धीर के रूप में मिल गया मैच फिनिशर
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines