MS Dhoni: 9 जून को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बड़ा फैसला किया। भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में जगह दी गई है। वह इस मुकाम को हासिल करने वाले 11वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। धोनी का शुमार भारत के सबसे सफल कप्तानों में होता है। उन्होंने तीनों ही प्रारूप में भारत के लिए शानदार खेल दिखाने के अलावा बेहतरीन कप्तानी की है।
भारत को 3 आईसीसी खिताब जिताए
एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को टी-20 विश्व कप 2007 का खिताब जिताया था। इसके बाद उन्होंने साल 2009 में भारतीय टीम को आईसीसी रैंकिंग में पहली बार नंबर 1 पर पहुंचाया। वहीं साल 2011 में उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को 28 साल बाद वनडे विश्व कप जिताया। इसके बाद साल 2013 में धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2013 को अपने नाम किया। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में मेन इन ब्लू ने इंग्लैंड को हराया था। धोनी, भारत को टी-20 विश्व कप, वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाले इकलौते कप्तान हैं। फिलहाल उनकी बराबरी कोई भी भारतीय कप्तान नहीं कर पाया है।
धोनी के अलावा सचिन तेंदुलकर राहुल द्रविड़, कपिल देव, सुनील गावस्कर, अनिल कुंबले, वीनू मांकड, वीरेंद्र सहवाग, डायना इदुल्जी, बिशन सिंह बेदी जैसे भारतीय दिग्गजों को ये उपलब्धि मिल चुकी है।
एमएस धोनी के अलावा इन खिलाड़ियों को भी मिला सम्मान
आईसीसी हॉल ऑफ फेम में महेंद्र सिंह धोनी के साथ कई और दिग्गज खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। साउथ अफ्रीका के शानदार ओपनर हाशिम अमला को भी इसमें जगह मिली है। ऑस्ट्रेलिया के मशहूर बल्लेबाज मैथ्यू हेडन, जिन्होंने टेस्ट में 380 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी, उन्हें भी शामिल किया गया है।
साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ, जो सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले कप्तान हैं, अब इस खास सूची का हिस्सा बन चुके हैं। उन्हें सिर्फ 22 साल की उम्र में ही टीम की कप्तानी मिल गई थी। इसके अलावा न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर डेनियल विटोरी को भी हॉल ऑफ फेम में जगह दी गई है। इस तरह इन पांच बड़े क्रिकेटरों को उनके बेहतरीन करियर और योगदान के लिए आईसीसी ने बड़ा सम्मान दिया है।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
9 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines