GT vs PBKS, Shikhar Dhawan: IPL 2024 के 17वें मुकाबले में गुरुवार को गुजरात टाइटंस का सामना पंजाब किंग्स से हो रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 199 रन बनाए। 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत खराब रही। दूसरी ओवर की पहली गेंद पर उमेश यादव ने शिखर धवन को बोल्ड किया। इसके साथी धवन के साथ एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया।
40 बार हुए हैं बोल्ड
धवन IPL में सबसे ज्यादा बार बोल्ड होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। लीग में वह अब तक 40 बार बोल्ड हो चुके हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर विराट कोहली, तीसरे पर शेन वॉटसन, चौथे पर मनीष पांडे और 5वें पर अंबाती रायुडू हैं। IPL में कोहली 38 बार, वॉटसन 35 बार, पांडे 30 बार और अंबाती 29 बार बोल्ड हुए हैं।
IPL में सबसे ज्यादा बार बोल्ड हुए
40: शिखर धवन
38: विराट कोहली
35: शेन वॉटसन
30: मनीष पांडे
29: अंबाती रायुडू
IPL 2024 में धवन का प्रदर्शन
IPL 2024 में धवन के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 4 मुकाबलों में 34.50 की औसत से 138 रन बनाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने पहले मैच में धवन ने 16 गेंदों पर 22 रन की पारी खेली थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विरुद्ध मुकाबले में धवन ने 37 गेंदों पर 45 रन की पारी खेली थी। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पिछले मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान ने 50 गेंदों पर 70 रन जड़ दिए थे।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: MI फैंस के लिए खुशखबरी, मैच विनर खिलाड़ी की हो रही वापसी; टूटेगा हार का सिलसिला!
ये भी पढ़ें: GT vs PBKS Toss Update: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाज, GT की टीम में मैच विनर की एंट्री
संबंधित खबरें
रोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
36 mins agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
36 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
1 hr ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines