IPL 2025: मोहम्मद सिराज इस बार आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस का हिस्सा है। इससे पहले सिराज कई साल तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा था। हालांकि सीजन-18 में सिराज की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और वे गेंदबाजी में काफी महंगे साबित हुए। इससे पहले सिराज को आखिरी बार टीम इंडिया के लिए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में खेलते हुए देखा गया था, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी सिराज को टीम इंडिया में जगह नहीं मिली थी। जिसको लेकर अब सिराज का रिएक्शन सामने आया है। कप्तान रोहित शर्मा को लेकर भी सिराज का बयान सामने आया है।
रोहित को लेकर क्या बोले सिराज?
आईपीएल 2025 में बीते दिन गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया था। इस मैच में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भी गुजरात टाइटंस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए देखा गया था, हालांकि उनकी गेंदबाजी कुछ खास नहीं रही थी।
इस मैच से पहले सिराज ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया में जगह न मिलने को लेकर कप्तान रोहित शर्मा के बारे में बोलते हुए कहा “रोहित भाई भी वही करते हैं जो टीम के लिए सबसे अच्छा होता है और इसलिए उन्होंने ऐसा किया, उनके पास इतना अनुभव है और उन्हें पता था कि उस ट्रैक पर तेज गेंदबाजों का ज्यादा उपयोग नहीं होगा, उन्हें पता था कि स्पिनर उपयोगी होंगे और इसलिए उन्होंने मुझे नजरअंदाज करने का फैसला किया।”
सिराज का खराब प्रदर्शन
आईपीएल 2025 के पहले ही मैच में मोहम्मद सिराज का खराब प्रदर्शन देखने को मिला। गुजरात टाइटंस की तरफ से सिराज ने सबसे ज्यादा रन खर्च किए थे। सिराज ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 54 रन लुटाएं थे। जबकि उनको कोई भी विकेट नहीं मिला था, सिराज की खराब गेंदबाजी के चलते पंजाब किंग्स 243 तक पहुंच पाई थी।
ये भी पढ़ें:- GT vs PBKS: जीत में इस खिलाड़ी का रहा अहम योगदान, कप्तान अय्यर का सामने आया बयान
संबंधित खबरें
दूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
8 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
30 mins agoLIVE: सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
33 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
48 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
57 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
2 hrs agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
2 hrs agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines