India vs England 2nd Test: टीम इंडिया अब एजबेस्टन टेस्ट में फ्रंटफुट पर दिख रही है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने इंग्लैंड पर 244 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। जिसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के सामने 400 से ज्यादा रन का टारगेट रखना चाहेगी। तीसरे दिन गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज का जलवा देखने को मिला। जिन्होंने 6 विकेट लेकर टीम इंडिया की मैच में वापसी कराई थी। इस मैच में जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे हैं तो सिराज के कंधों पर ज्यादा जिम्मेदारी है जिसको वे अच्छे से निभा रहे हैं। वहीं दिन का खेल खत्म होने के बाद सिराज ने बुमराह की गैरमौजूदगी को लेकर बड़ी बात कही।
6 विकेट लेने के बाद क्या बोले सिराज?
तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद मोहम्मद सिराज ने बताया “मुझे जिम्मेदारी और चुनौतियां पसंद है। जब आपको लीड करने की जिम्मेदारी दी जाती है तो विकेट धीमी होने पर भी मेरा टारगेट सही दिशा में पूरे अनुशासन के साथ गेंदबाजी करना होता है और मैंने उस तरह से ही रन न देते हुए कसी हुई गेंदबाजी की। आकाश दीप का ये तीसरा या चौथा मैच है जबकि प्रसिद्ध भी अभी नए हैं। इसलिए मैं बल्लेबाजों पर दबाव बनाने का काम कर रहा था, मुझे गेंदबाजी में निरंतरता बनाए रखनी होती है।”
सिराज ने इन बल्लेबाजों को किया आउट
तीसरे दिन की शुरुआत मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के सबसे बड़े खिलाड़ी जो रूट का विकेट लेकर की थी। इसके बाद सिराज ने कप्तान बेन स्टोक्स, ब्रायडन कॉर्स, जोश टंग और शोएब बशीर को आउट किया था। इससे पहले दूसरे दिन सिराज ने जैक क्रॉली को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। सिराज ने इंग्लैंड में पहली बार 5 विकेट हॉल लिया है। इसके अलावा 32 साल के बाद किसी मेहमान गेंदबाज ने एजबेस्टन में 6 विकेट चटकाए हैं।
इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक-जेमी स्मिथ ने लगाए थे शतक
इंग्लैंड ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ के शतकों की बदौलत 407 रन बनाए थे। पहली पारी में जेमी स्मिथ ने नाबाद 184 तो हैरी ब्रूक ने 158 रन बनाए थे। फिलहाल टीम इंडिया की तरफ से केएल राहुल और करुण नायर क्रीज पर नाबाद है।
ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बाद मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड को भी किया ढेर, करियर में हासिल की बड़ी उपलब्धि
संबंधित खबरें
भारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
9 mins agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
36 mins agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
56 mins ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
1 hr ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
1 hr agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
2 hrs agoजडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
2 hrs agoकमबैक सीरीज में फेल होने के बाद भुवनेश्वर कुमार का चौंकाने वाला बयान
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines