Mohammed Siraj: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला गया, जिसे अफ्रीकी टीम ने 408 रनों के बड़े अंतर से जीतकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली. वहीं, मैच के बाद भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का गुस्सा फूट पड़ा. दरअसल, गुवाहाटी टेस्ट की प्लेइंग XI का हिस्सा रहे सिराज मैच के बाद अपने घर हैदराबाद लौटना चाहते थे.
इसके लिए एअर इंडिया की फ्लाइट बुक की थी, जिसे शाम 7:25 बजे उड़ान भरनी थी. लेकिन फ्लाइट बार-बार लेट होती रही और चार घंटे बीत जाने के बाद भी कोई अपडेट नहीं आया. इससे सिराज का पारा चढ़ गया और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल दी.
फ्लाइट देरी पर आगबबूला हुए सिराज
मोहम्मद सिराज ने गुरुवार को अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट कर लिखा, “गुवाहाटी से हैदराबाद जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान संख्या IX 2884 को 7.25 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन एयरलाइन की ओर से कोई सूचना नहीं मिली है और बार-बार संपर्क करने के बाद भी, उन्होंने बिना किसी उचित कारण के उड़ान में देरी कर दी है. यह वाकई निराशाजनक है और हर यात्री यही पूछता है. उड़ान 4 घंटे देरी से चल रही है और अभी तक कोई अपडेट नहीं मिलने से हम फँस गए हैं. एयरलाइन का सबसे बुरा अनुभव. मैं सचमुच किसी को भी इस उड़ान से यात्रा करने की सलाह नहीं दूंगा. अगर वे कोई ठोस कदम नहीं उठा सकते.”
ये भी पढ़ें- 16 चौके और 11 छक्के… संजू सैमसन का तूफानी आगाज, SMAT में बना डाला नया रिकॉर्ड
सिराज के पोस्ट पर एयर इंडिया ने दिया जवाब
फ्लाइट की देरी को लेकर मोहम्मद सिराज की नाराजगी सामने आने के बाद, एयर इंडिया ने भी प्रतिक्रिया दी. सिराज के पोस्ट का जवाब देते हुए एयरलाइन ने बताया कि उनकी फ्लाइट IX 2884, जो गुवाहाटी से हैदराबाद जा रही थी उसे ऑपरेशनल कारणों से कैंसिल कर दिया गया है.
सिराज वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं
टेस्ट सीरीज के खत्म होने के बाद अब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. हालांकि, मोहम्मद सिराज साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं. बता दें कि, सिराज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 29 की औसत से 6 विकेट हासिल किए.
ये भी पढ़ें- WPL 2026 Mega Auction: आज खिलाड़ियों की लगेगी लॉटरी, फ्रेंचाइजियां इन प्लेयर्स पर लुटाएगी करोड़ों रुपये! जानें ऑक्शन की पूरी डिटेल्स
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
3 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
4 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
5 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
5 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
5 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
6 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
7 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines