Champions Trophy 2025 Final: टीम इंडिया के दुबई में एक ही स्टेडियम में खेलने को लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं। विपक्षी टीमों के कुछ पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि टीम इंडिया को एक ही शहर में एक ही मैदान पर खेलने का फायदा मिल रहा है। अब टीम इंडिया एक बार फिर से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में फाइनल खेलने के लिए तैयार है। वहीं, फाइनल मैच से पहले दुबई में खेलने को लेकर टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का बड़ा बयान सामने आया है।
दुबई में खेलने को लेकर क्या बोले शमी?
फाइनल मैच से पहले मोहम्मद शमी ने कहा कि “इससे हमें निश्चित रूप से मदद मिल रही है। हम परिस्थितियों और पिच के व्यवहार को जानते हैं।” जबकि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच गौतम गंभीर का बयान इसके बिल्कुल उलट है। ऐसे में शमी का ये बयान भारतीय फैंस को हैरान कर रहा है। दूसरी तरफ शमी के इस बयान से टीम इंडिया के विरोधियों को सवाल उठाने का मौका मिल सकता है।
ये भी पढ़ें:- फिर PCB-BCCI के बीच होगी खींचतान! चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद पाकिस्तान को मिली एक और ICC टूर्नामेंट की मेजबानी
इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा ने दुबई में खेलने को लेकर कहा था कि “यह हमारा घर नहीं है, यह दुबई है। इसलिए हम यहां इतने मैच नहीं खेलते। यह हमारे लिए भी नया है।” वहीं, हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा था कि यह हमारे लिए भी उतना ही नया है जितना बाकी टीमों के लिए। मुझे याद नहीं है कि हमने इस स्टेडियम में आखिरी बार कौन सा टूर्नामेंट खेला था।”
9 मार्च को होगा फाइनल मुकाबला
टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। जबकि दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया है। अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें:- CT 2025: डेविड मिलर ने चैंपियंस ट्रॉफी में रचा इतिहास, सहवाग का तोड़ा रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
WPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
7 mins agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
49 mins agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
1 hr agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
2 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
2 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
2 hrs agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
3 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
3 hrs agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
4 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines