India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इन दिनों पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज से पहले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की भी इंजरी के बाद मैदान पर वापसी हो गई थी। रणजी ट्रॉफी में शमी आते ही छा गए थे और बंगाल के लिए खेलते हुए उन्होंने 7 विकेट भी चटकाए थे। जिसके बाद रिपोर्ट्स सामने आने लगी थी कि शमी जल्द ही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे। वहीं उससे पहले बेंगलुरु में खेले गए न्यूजीलैंड के साथ टेस्ट मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने शमी की चोट को लेकर टिप्पणी की थी। जिसके बाद से ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि रोहित और शमी के बीच तीखी नोकझोंक हुई है।
शमी की चोट पर क्या बोले थे रोहित?
एडिलेड टेस्ट में मिली हार के बाद रोहित शर्मा से जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में शमी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, हम उन पर नजर रख रहे हैं क्योंकि सैयद मुश्ताक अली खेलते समय उनके घुटने में कुछ सूजन आ गई थी, जिससे टेस्ट मैच खेलने के लिए उनकी तैयारी में बाधा आ रही है। हम बहुत सावधान रहना चाहते हैं, हम उन्हें यहां नहीं लाना चाहते, उनको ज्यादा दिक्कत हो सकती है। हालांकि उनके लिए दरवाजे हमेशा खुले हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: एडिलेड टेस्ट मैच में लड़ाई करना पड़ा सिराज-हेड को भारी, ICC ने सुनाई कड़ी सजा
वहीं दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी के बीच तीखी नोकझोंक हुई है। बेंगलुरु टेस्ट से पहले रोहित ने कहा था कि शमी पूरी तरह से फिट नहीं हैं और उनके घुटने में सूजन है। इसके बाद शमी ने इन सभी रिपोर्ट्स को झूठा बताकर खारिज कर दिया था। शमी का कहना था कि वे पूरी तरह से फिट और खेलने के लिए तैयार हैं। जब शमी एनसीए में थे, तो उन्होंने बेंगलुरु में पहले टेस्ट के दौरान रोहित से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच शमी पर कप्तान की टिप्पणी को लेकर तीखी बहस हुई थी।
कब होगी शमी की वापसी?
रणजी ट्रॉफी के बाद अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी मोहम्मद शमी कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि अभी तक शमी को एनसीए से हरी झंडी नहीं मिली है। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि शमी चौथे टेस्ट से पहले टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया में जुड़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: गंभीर का ‘ब्रह्मास्त्र’ दिला सकता है ब्रिस्बेन में भारत को जीत, उड़ा चुका है ऑस्ट्रेलिया के होश
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
58 mins agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
2 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
3 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
4 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
5 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
5 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
7 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines