Mohammed Shami Reacted on Operation Sindoor: 7 मई को भारतीय सेना ने पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश किए बिना पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। भारतीय सेना ने जैश ए मोहम्मद और लश्कर ए तैयबा के ठिकानों को निशाना बनाया। दरअसल 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 मासूम लोगों की जान चली गई थी। अब भारत ने इसका बदला अपने अंदाज में ले लिया है। भारतीय सेना ने 7 मई को किए गए हमले का नाम ऑपरेशन सिंदूर दिया है। इस हमले के बाद भारत के कई दिग्गज खिलाड़ियों का रिएक्शन सामने आया था। वहीं अब इस कड़ी में मोहम्मद शमी का भी नाम जुट गया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में भारतीय सेना की तारीफ की है।
मोहम्मद शमी का पोस्ट वायरल
भारत के कई खिलाड़ियों ने भारतीय सैन्य कार्रवाई के प्रति अपना समर्थन दिया है। इस वक्त देश के सभी नागरिक एकजुट होकर इस हमले का जश्न भी मना रहे हैं। वहीं मोहम्मद शमी ने भी सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाला पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने प्रतिकूल परिस्थितियों को एक शक्तिशाली फतेह क्षण में बदल दिया। खतरे का सामना करते हुए उनके साहस और वीरता ने हम सभी को गौरवान्वित किया है।
शमी के इस पोस्ट को खासा पसंद किया जा रहा है। शमी ने पहगाम में हुए आतंकी हमले का भी दुख जताया था। उस वक्त उन्होंने लिखा था कि पहलगाम में हुए दुखद आतंकी हमले से मुझे गहरा दुख हुआ है। इस भयानक घटना में कई बेगुनाह लोगों की जान चली गई और कई परिवार उजड़ गए। ऐसी हिंसा सिर्फ लोगों को नहीं, बल्कि पूरे समाज को चोट पहुँचाती है।
इस मुश्किल वक्त में हमें एक साथ मिलकर आतंकवाद की निंदा करनी चाहिए और पीड़ितों के परिवारों के लिए दिल से सहानुभूति जतानी चाहिए। हमें शांति बनाए रखने और मजबूती से खड़े रहने का संकल्प लेना होगा। हमारी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जो इस दर्दनाक घटना से प्रभावित हुए हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि उन्हें जल्द ही न्याय और सुकून मिले।
संबंधित खबरें
NZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
40 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines