IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को मुकाबला खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीता और भारत को गेंदबाजी करने का न्योता दिया। हालांकि भारत को शुरुआती ओवर में बड़ा झटका लगा, जब मोहम्मद शमी चोटिल होकर मैदान से बाहर हो गए। स्टार गेंदबाज का इस कदर मैदान से बाहर होना चिंता का विषय है।
शमी की चोट ने बढ़ाई चिंता
शमी इस मैच में कुछ ओवर गेंदबाजी करने के बाद चोटिल हो गए थे। बीच मैदान पर फिजियो ने उनका उपचार किया। इस दौरान शमी कुछ देर तक परेशानी में दिखे। हालांकि इसके बाद वह मैदान छोड़ कर चले गए। शमी की चोट ने भारत की टेंशन बढ़ा दी। हालांकि कुछ देर बाद शमी ने मैदान पर वापसी की और भारत के लिए गेंदबाजी करते हुए भी नजर आए। हालांकि वह इस मैच में अपना पूरा स्पेल कर पाते हैं या नहीं ये देखने वाली बात होगी।
पहले ओवर में मुश्किल में दिखे शमी
शमी पहले ओवर में मुश्किल में नजर आए। वह अच्छी लय में नहीं दिखे। क्योंकि शमी ने पहले ही ओवर में दिशाहीन गेंदबाजी की। उन्होंने 5 वाइड गेंदें फेंकी थी। शमी, पाकिस्तान का शुरुआती विकेट लेने में भी नाकाम रहे। पाकिस्तान को पहला झटका हार्दिक पांड्या ने दिया। उन्होंने बाबर आजम को पवेलियन भेजा था। प्लेइंग इलेवन की बात करें तो भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई भी बदलाव नहीं किया है। टीम इंडिया बिना किसी बदलाव के पाकिस्तान के खिलाफ उतरी है।
भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
इमाम-उल-हक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 min agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
35 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines