Mohammed Shami: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बीच हर किसी नजरें टीम इंडिया के धाकड़ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के ऊपर टिकी हैं। फैंस ये जानने के लिए काफी उत्सुक दिख रहे हैं कि आखिरी शमी ऑस्ट्रेलिया के लिए कब रवाना होंगे और टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे? जिसको लेकर अब सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है। मोहम्मद शमी जल्द ही ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हो सकते हैं।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के बाद होंगे रवाना!
दरअसल शमी को लेकर पहले जानकारी सामने आई थी कि उनको एनसीए से अभी क्लीयरेंस सर्टिफिकेट नहीं मिला है, लेकिन अब माना जा रहा है कि क्लीयरेंस सर्टिफिकेट मिलना महज एक औपचारिकता है। शमी के एक करीबी सूत्र ने पीटीआई को बताया है कि, “शमी की किट पहले ही ऑस्ट्रेलिया भेजी जा चुकी है। अब शमी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो जाएंगे।”
ये भी पढ़ें:- Video: ECB के फैसले के खिलाफ खड़े हुए इंग्लैंड के खिलाड़ी, कर सकते हैं इस टूर्नामेंट का बायकॉट
चौथे टेस्ट में खेल सकते हैं शमी
फिलहाल टीम इंडिया एडिलेड में दूसरा टेस्ट मैच खेल रही है। इसके बाद ब्रिसबेन में 16 दिसंबर से तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा, लेकिन शमी चौथे टेस्ट मैच में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। जो 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा। ये टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी होने वाली है।
ऑस्ट्रेलिया में शमी का शानदार रिकॉर्ड
मोहम्मद शमी का ऑस्ट्रेलिया में शानदार रिकॉर्ड रहा है। शमी ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया में 8 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 31 विकेट दर्ज हैं। पिछली बार शमी ने टीम इंडिया के लिए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीतने में अहम भूमिका निभाई थी।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: एडिलेड टेस्ट में ट्रेविस हेड ने मचाया तहलका, बना दिए ये 2 बड़े रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
72 साल का इंतजार खत्म, भारत ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता मेडल
20 mins ago30 की उम्र में भारतीय क्रिकेटर सब्बीनेनी मेघना ने किया संन्यास का ऐलान
1 hr agoटीम इंडिया में बड़ा बदलाव, केएल राहुल की जगह इस युवा खिलाड़ी को मिला मौका
2 hrs agoईशान की जगह दूसरे T20I की प्लेइंग-11 में शामिल हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs NZ: दूसरे T20I से बाहर हुए ईशान किशन, भारत को लगा तगड़ा झटका
4 hrs agoइंडिया ए के खिलाफ न्यूजीलैंड ए की टीम का ऐलान, 24 साल का खिलाड़ी बना कप्तान
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा T20I मैच खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
5 hrs agoAsian Para Games: भारतीय एथलीटों ने रचा इतिहास, पार किया 100 मेडल का आंकड़ा
6 hrs agoपहले T20 में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं 4 खिलाड़ी
7 hrs agoजिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines