Mohammed Shami: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी वर्ल्ड कप 2023 के बाद से ही क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। हाल में ही मोहम्मद शमी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट अपनी ट्रेनिंग की कुछ वीडियो को भी शेयर किया था। इसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि वो जल्द ही क्रिकेट के मैदान में वापसी कर सकते हैं। हालांकि दलीप ट्रॉफी में भी उन्हें किसी टीम में शामिल नहीं किया गया था। इसी बीच मोहम्मद शमी ने अपने रिटर्न को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है।
अपनी वापसी को लेकर शमी ने दिया बड़ा अपडेट
इस महीने की शुरुआत में शमी ने ईस्ट बंगाल क्लब के सम्मान समारोह में हिस्सा लिया था। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि वो कब तक वापसी करेंगे तो शमी ने कहा था, ‘यह कहना मुश्किल है कि मैं कब तक वापसी करेगी।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं इस समय बहुत ज्यादा मेहनत कर रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि टीम इंडिया की जर्सी से पहले बंगाल की जर्सी में दिखूंगा। मैं वापसी के बाद दो-तीन मैच बंगाल के लिए खेलूंगा, ताकि मैं खुद को इंटरनेशनल मैच के लिए तैयार कर सकूं।”
ये भी पढ़ें:- ‘वो मर सकती थी..’ विनेश फोगाट को लेकर कोच का दिल दहलाने वाला खुलासा
मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने शमी को लेकर कही थी ये बात
श्रीलंका दौरे के लिए जब टीम इंडिया का ऐलान हो रहा था, तब मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने कहा था,’बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 19 सिंतबर से होना है। हमारी कोशिश है कि वो इससे पहले ही फिट हो जाए। हमने उनके लिए कोई टाइमलिमिट सेट नहीं की है। इस बार मुझे NCA के लोगों से पूछना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में पृथ्वी शॉ को मिलेगा मौका! जानें क्या हैं मौजूदा आंकड़े
मोहम्मद शमी ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने केवल सात मैचों में 10.70 की औसत और 5.26 की इकॉनमी रेट से 24 विकेट हासिल किए थे। हालांकि इस दौरान उनकी एड़ी में चोट लग गई थी। वर्ल्ड कप के बाद ही उन्होंने अपनी एड़ी का ऑपरेशन कराया था। इस चोट की वजह से शमी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 और आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 नहीं खेल पाए थे।
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
59 mins agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
1 hr agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
2 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
2 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
2 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
3 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
3 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
4 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
4 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines