हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

गेंदबाजी में फेल हुए मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या की टीम ने सेमीफाइनल में मारी एंट्री

Mohammed Shami: बंगाल के लिए मोहम्मद शमी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में खासा कमाल नहीं कर सके।

विज्ञापन

Mohammed Shami: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा और बंगाल के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इस मैच में बड़ौदा ने बंगाल को शिकस्त देते हुए सेमीफाइनल में एंट्री मार ली। बंगाल की ओर से खेल रहे शमी ने इस मैच में फ्लॉप प्रदर्शन किया। शमी बड़ौदा के बल्लेबाजों के आगे अच्छी गेंदबाजी करने में विफल रहे, जिसकी वजह से बड़ौदा ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

मोहम्मद शमी नहीं कर सके प्रभावित

इस मैच में मोहम्मद शमी ने अपनी गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन नहीं किया। उन्होंने अपनी 4 ओवर की गेंदबाजी से 43 रन खर्च कर 2 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा उन्होंने 10.75 की इकोनॉमी रेट के साथ रन खर्च किए। बंगाल के लिए शमी बड़ौदा को शुरुआती ओवर में झटका नहीं दे सके। इसके अलावा उन्होंने पांचवें और 8 वें स्थान पर बल्लेबाजी करने आए बल्लेबाजों को अपना निशाना बनाया। वह टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को आउट नहीं कर सके।

ऐसा था मैच का हाल

बड़ौदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172/7 रन बनाए थे। हालांकि टीम की ओर से स्टार बल्लेबाज हार्दिक पांड्या खासा कमाल नहीं कर सके। हार्दिक 11 गेंदों में 10 रन बनाकर चलते बने। लेकिन सलामी बल्लेबाज शाश्वत रावत ने 26 गेंदों में 40 और अभिमन्यु सिंह ने 34 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली। उनके अलावा शिवालिक शर्मा ने 17 गेंदों में 24 रन बनाए।

विज्ञापन

वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए बंगाल 18 ओवर में 131 रनों पर ही सिमट गई। बंगाल की ओर से अभिषेक पोरेल ने 22 और सलामी बल्लेबाज करण लाल ने 6 रन बनाए। बंगाल की ओर से सबसे ज्यादा रन शाहबाज अहमद ने बनाए। उन्होंने 36 गेंदों में 55 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। पिछले मैच में 17 गेंदों में 32 रनों की पारी खेलने वाले मोहम्मद शमी का भी बल्ला इस मैच में नहीं चल सका। शमी का इस मैच में खाता भी नहीं खुल सका।

ऐसा रहा शमी का टूर्नामेंट में प्रदर्शन

लगभग एक साल से भारतीय टीम से दूर चल रहे मोहम्मद शमी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 9 मैचों में 11 विकेट झटके। उन्होंने राजस्थान और हैदराबाद के खिलाफ 3-3 विकेट झटके, जो उनका इस टूर्नामेंट में बेस्ट प्रदर्शन रहा। उन्होंने अब तक अपने घरेलू टी-20 करियर में 165 मैच में 201 विकेट अपने नाम किए हैं।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: शाहीन अफरीदी ने रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बने पाकिस्तान के पहले गेंदबाज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola