हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मोहम्मद शमी के भाई को मिला टीम में मौका, आकाशदीप-मुकेश कुमार के साथ काटेंगे भौकाल

Mohammed Shami: आगामी रणजी ट्रॉफी के लिए बंगाल टीम में मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ को मौका मिला है। वह मुकेश कुमार और आकाशदीप के साथ जलवा बिखेरेंगे।

विज्ञापन

Mohammed Shami: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ भी तेज गेंदबाज हैं। हालांकि उन्हें अब तक भारतीय टीम से खेलने का मौका नहीं मिला है। लेकिन आगामी रणजी ट्रॉफी 2024-25 सीजन में मोहम्मद कैफ को बंगाल क्रिकेट टीम में मौका दिया गया है। कैफ आगामी सीजन में मुकेश कुमार और आकाशदीप के साथ बंगाल का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं।

मोहम्मद शमी हुए बाहर

शमी ने भारतीय टीम में वापसी करने से पहले दो घरेलू मैच खेलने की इच्छा जताई थी। लेकिन वह पूरी तरीके से फिट नहीं हो पाए और उन्हें रणजी ट्रॉफी टीम में मौका नहीं मिला। हालांकि शमी की जगह पर उनके भाई को मौका मिला है।

उनके भाई कैफ को पिछले साल भी रणजी ट्रॉफी टीम में मौका मिला था। उन्होंने पिछले ही सीजन बंगाल के लिए प्रथम श्रेणी में डेब्यू करते हुए यूपी के खिलाफ कानपुर में 4 विकेट झटके थे। शमी ने अपने भाई की प्रशंसा करते हुए इंस्टाग्राम पर स्टोरी भी साझा की थी। मोहम्मद कैफ ने अब तक बंगाल के लिए 6 प्रथम श्रेणी मैच में 17 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा उन्होंने 9 लिस्ट A मैच में 12 विकेट झटके हैं।

विज्ञापन

आकाश- मुकेश को भी मिला

आकाशदीप और मुकेश कुमार को भी बंगाल रणजी टीम में मौका मिला है। आकाशदीप ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था। इसके अलावा मुकेश भी भारतीय टीम के इर्द गिर्द घूमते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने दलीप ट्रॉफी में खेलते हुए धमाकेदार प्रदर्शन किया था। वहीं बंगाल टीम में ऋद्धिमान साहा की भी वापसी हुई है। साहा ने पिछला सीजन त्रिपुरा के लिए खेला था।

ये भी पढ़ें: CPL 2024: फाफ डु प्लेसिस को देख फैंस को याद आए रोहित- मेसी, वीडियो वायरल

विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी के लिए बंगाल का स्क्वाड

अनुस्तुप मजूमदार (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, सुदीप चटर्जी, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), रितिक चटर्जी, एविलिन घोष, शुवम डे, आकाश दीप, मुकेश कुमार, सूरज सिंधु जयसवाल, मोहम्मद कैफ, प्रदीप्ता प्रमाणिक, आमिर गनी, युधाजीत गुहा, रोहित कुमार और रिशव विवेक।

ये भी पढ़ें: ICC Women’s World Cup: भारत के हारने के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल? कहां खड़ी है टीम इंडिया

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola