India vs Australia 3rd Test: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। दूसरे टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज और ट्रेविस हेड के बीच लड़ाई देखने को मिली थी। जिसके बाद सिराज के ऊपर आईसीसी ने एक्शन भी लिया और तेज गेंदबाज पर जुर्माना ठोका गया था। वहीं एक बार फिर से सिराज ने कुछ ऐसा किया जिसके बाद मार्नस लाबुशेन कुछ रिएक्शन देते हुए दिखाई दिए। जिसका वीडियो अब सामने आया है।
सिराज ने बदली बेल्स
दरअसल जब ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन बल्लेबाजी कर रहे थे, तब मोहम्मद सिराज को स्टंप की बेल्स बदलते हुए देखा गया। जिसके बाद मार्नस लाबुशेन ने सिराज की तरफ कुछ इशारा किया और फिर से बेल्स को बदल दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सिराज अक्सर मैच के दौरान किसी न किसी हरकत की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: ऋषभ पंत ने गाबा टेस्ट के दूसरे दिन रचा इतिहास, धोनी-द्रविड़ की लिस्ट में शामिल
12 रन बनाकर आउट हुए लाबुशेन
हालांकि सिराज द्वारा ये हरकत करने के 6 गेंद बाद ही मार्नस लाबुशेन आउट हो गए थे। नीतीश कुमार रेड्डी ने लाबुशेन को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। लाबुशेन महज 12 रन बनाकर आउट हुए। इस सीरीज में लाबुशेन अभी तक कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे।
पहले दिन दिखा था बारिश का साया
गाबा टेस्ट पर बारिश का साया मंडरा रहा है। पहले दिन भी महज 13.2 ओवर का ही खेल हो पाया था। जिसके बाद बारिश के चलते मैच हो न सका और पहले दिन का खेल रद्द कर दिया गया था। हालांकि दूसरे दिन का अभी तक बारिश देखने को नहीं मिली है।
ये भी पढ़ें:- Video: क्या ऑस्ट्रेलिया जाएंगे मोहम्मद शमी? सामने आया ताजा अपडेट
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज चोटिल होने के कारण T20I सीरीज से हुआ बाहर
30 mins agoWPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
7 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
7 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
8 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
8 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
9 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
9 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
9 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
10 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines