New Zealand vs Pakistan 2nd ODI: इन दिनों न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के 2 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें से दोनों मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं। दूसरा मैच आज हेमिल्टन में खेला गया, इस मैच को कीवी टीम ने 84 रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। वहीं दूसरे मैच में मिली हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान हार का कारण बताया और कीवी प्लेयर्स को जीत का श्रेय भी दिया।
दूसरे मैच में मिली हार के बाद क्या बोले रिजवान?
दूसरे मैच में पाकिस्तान की बेहद खराब बल्लेबाजी देखने को मिली। वहीं मैच के बाद कप्तान मोहम्मद रिजवान ने बताया “हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और न हमने स्विंग का उपयोग किया। जबकि उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। हालांकि बाद में फहीम और नसीम ने बल्लेबाजी में अच्छा संघर्ष किया। हमारे लिए ये काफी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां है लेकिन हम बहाना नहीं बना रहे हैं। हम पेशेवर क्रिकेटर और हमें अब कुछ अलग करने की जरुरत है।”
ये भी पढ़ें:- NZ vs PAK: बाबर-रिजवान ‘फुस’, कीवियों से अकेले लड़ता रहा यह खिलाड़ी, बल्ले से ठोके 73 रन
आगे रिजवान ने बताया न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने काफी हार्ड लेंथ पर गेंदबाजी की। आज हमने पहले 10 ओवरों में गेंद और बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। मिच हे को भी श्रेय जाता है, जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की वह अद्भुत थी। हम तौरंगा की पिच के बारे में ज्यादा नहीं जानते, हम वहां जाएंगे और परिस्थितियों का आकलन करेंगे।
न्यूजीलैंड ने बनाई 2-0 की अजेय बढ़त
सीरीज के पहले 2 मैच जीतकर न्यूजीलैंड ने 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। दूसरे मैच में न्यूजीलैंड की तरफ से बल्लेबाजी में मिच हे ने 99 रन की पारी खेली तो वहीं गेंदबाजी करते हुए बेन सीयर्स ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए।
ये भी पढ़ें:- PAK vs NZ: कीवियों के खिलाफ पाकिस्तान का सरेंडर, पिछले 12 मैचों के आंकड़े देख शर्म से झुक जाएंगी आंखें
संबंधित खबरें
इंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 mins agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
15 mins agoWWE में सबसे बड़ा उलटफेर, दोस्त को धोखा देकर किया Money in the Bank कैश-इन
34 mins agoIPL में अब 40 करोड़ तक की भी खिलाड़ियों की लग सकती है बोली
1 hr agoअर्जुन राजपूत ने पाक गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, 80 गेंदों में ठोका शतक
1 hr agoतीसरे वनडे में इतिहास रचने उतरेंगे गिल, खत्म कर सकते हैं 17 साल का सूखा
2 hrs agoदूसरे वनडे में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर होंगे ये 2 खिलाड़ी!
3 hrs agoराइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए की टीम से रजत पाटीदार हुए बाहर
3 hrs agoसूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines