Rizwan-Klaasen Fight Video: पाकिस्तान की टीम इन दिनों साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के दो मैच जीतकर पाकिस्तान ने अजेय बढ़त हासिल कर ली है। वहीं सीरीज के दूसरे मैच के दौरान पाकिस्तान टीम के कप्ताम मोहम्मद रिजवान और साउथ अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन के बीच थोड़ी नोकझोंक देखने को मिली। जिसमें बाबर आजन और हारिस राउफ को भी बीच में आते देखा गया। हालांकि बाबर आजम लड़ाई को शांत कराते हुए दिखाई दिए।
लड़ाई का वीडियो आया सामने
दूसरे वनडे के दौरान जब साउथ अफ्रीका की टीम बल्लेबाजी कर रही थी, तब क्रीज पर हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर मौजूद थे। क्लासेन के सामने हारिस राउफ गेंदबाजी कर रहे थे और ओवर की आखिरी गेंद पर ये सब देखने को मिला। आखिरी गेंद पर हारिस ने क्लासेन को छेड़ा, जिस पर साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज थोड़ा नाराज हो गया। इसके बाद अंपायर्स को भी बीच में आना पड़ा।
इस बीच रिजवान भी क्लासेन की तरफ थोड़े और बहस हुई। बाद में बाबर आजम बीच में आए और हारिस-रिजवान को शांत कराया, इसके बाद मैच फिर से शुरु हुआ। इस तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स की बेस्ट संभावित Playing 11, मैच विनर खिलाड़ियों से भरा Squad
पाकिस्तान ने 81 रन से जीता मैच
दूसरे वनडे मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 329 रन बनाए थे। पाकिस्तान की तरफ से कप्तान मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 80 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा बाबार आजम ने 73 और कामरान गुलाम ने 63 रन बनाए थे। जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 43.1 ओवर में 248 रन पर ढेर हो गई थी।
अफ्रीका की तरफ से हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 97 रन की पारी खेली थी। जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल थे। पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शाहीन अफरीदी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा नसीम शाह ने 3 और अबरार अहमद ने 2 विकेट हासिल किए थे।
ये भी पढ़ें:- ZIM vs AFG: टेस्ट सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने किया टीम का ऐलान, इन 7 खिलाड़ियों को मिला पहली बार मौका
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
34 mins ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
1 hr agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
2 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
11 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
12 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
12 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
13 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines