हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अनोखी ख्वाहिश! संन्यास से यू-टर्न, अब बेटे के साथ क्रिकेट खेलना चाहता है ये दिग्गज खिलाड़ी

Mohammad Nabi: अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी अपने बेटे के साथ देश के लिए क्रिकेट खेलना चाहते हैं।

विज्ञापन

Mohammad Nabi: स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी फिलहाल चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं। नबी ने पिछले साल कहा था कि वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद संन्यास ले लेंगे। लेकिन अब अपने भविष्य के बारे में सोच रहे हैं। उन्होंने बेटे के साथ देश के लिए खेलने की इच्छा जाहिर की है। नबी का बयान क्रिकेट के गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

बेटे के साथ करना चाहते हैं देश का प्रतिनिधित्व

अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी ने आईसीसी से बात करते हुए कहा कि ये टूर्नामेंट शायद मेरे लिए आखिरी न हो। मैं कम वनडे खेलूंगा और युवाओं को देश के लिए खेलने का ज्यादा मौका दूंगा। मैंने टीम के सीनियर खिलाड़ियों से इस बात पर विचार भी किया है। हालांकि बड़े मैचों में मैं शायद अफगानिस्तान के लिए न खेलूं। ये मेरी फिटनेस पर भी निर्भर करेगा।

40 वर्षीय मोहम्मद नबी के बेटे हसन ईसाखिल हैं, जो 18 साल के हैं। ईसाखिल ने अंडर 19 विश्व कप 2024 में अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व किया था। मोहम्मद नबी को पूरी उम्मीद है कि ईसाखिल जल्द ही अफगानिस्तान सीनियर टीम का प्रतिधित्व करेंगे। नबी को पूरा भरोसा है कि ईसाखिल उनके साथ अफगानिस्तान के लिए खेलेंगे।

विज्ञापन

वह बहुत मेहनती है- नबी

नबी ने अपने बेटे के बारे में बात करते हुए कहा कि वह बहुत अच्छा कर रहा है। वह काफी मेहनत करता है और मैं उसे अधिक काम करने के लिए प्रेरित करता हूं। मैं चाहता हूं कि वह अपने लक्ष्य खुद हासिल करे। अगर आप बड़े क्रिकेटर बनना चाहते हैं और देश के लिए खेलना चाहते हैं तो 50-60 रन बनाना काफी नहीं है। आपको 100 या उससे अधिक रन बनाने होंगे। वह मेरी बात सुनता है और मुझसे प्रेरित भी होता है।

कैसी है अफगानिस्तान की तैयारी?

चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों को लेकर नबी ने कहा कि मेगा इवेंट की तैयारियां अच्छी चल रही हैं। मैं बांग्लादेश प्रीमियर लीग खेलने में बीजी था। मैंने अबूधाबी में राष्ट्रीय टीम के साथ 3 सत्र बिताए हैं। इसलिए मैं अच्छी स्थिति में हूं। चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान ग्रुप B में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के साथ है।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola