Team India Azharuddin: हेडिंग्ले में मिली हार को भुलाकर टीम इंडिया एजबेस्टन में जोरदार कमबैक करनी की तैयारी में जुटी है। कुछ रिपोर्ट्स ऐसी सामने आई हैं कि वर्कलोड को देखते हुए जसप्रीत बुमराह को दूसरे टेस्ट मैच में आराम दिया जा सकता है। बुमराह पहले टेस्ट में इकलौते ऐसे गेंदबाज रहे थे, जो अच्छी लय में दिखाई दिए थे। जस्सी ने पहली पारी में कहर बरपाते हुए 5 विकेट अपनी झोली में डाले थे। हालांकि, भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का मानना है कि भारतीय टीम को बुमराह पर जरूरत से ज्यादा निर्भर नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि दूसरे टेस्ट में टीम मैनेजमेंट को कुलदीप यादव को मौका देना चाहिए।
बुमराह पर अधिक निर्भरता ठीक नहीं
मोहम्मद अजहरुद्दीन ने पीटीआई के साथ बातचीत करते हुए कहा, “भारतीय टीम बुमराह पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है। यह आसान नहीं होता है, क्योंकि आपको और भी अनुभवी गेंदबाजों की जरूरत है। टीम इंडिया को कुलदीप यादव को हर हाल में खिलाना चाहिए।” अजहरुद्दीन का मानना है कलाई के स्पिनर को टीम में शामिल करके भारतीय टीम की गेंदबाजी ज्यादा संतुलित हो जाएगी। पूर्व कप्तान ने पहले टेस्ट में मिली हार के लिए भारतीय बल्लेबाजों को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा, “हम हेडिंग्ले में अपनी लड़खड़ाती हुई बल्लेबाजी की वजह से हारे, लेकिन अब टीम को सही खिलाड़ियों का चुनाव करना चाहिए। हमारी बॉलिंग परफेक्ट होनी चाहिए।”
पहले टेस्ट में मिली हार
भारतीय टीम को पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा था। टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 371 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। हालांकि, इंग्लिश टीम ने इस लक्ष्य को सिर्फ 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। टीम की ओर से बेन डकेट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 149 रनों की धांसू पारी खेली। वहीं, जो रूट और जैक क्राउली ने भी अर्धशतक जमाया। भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन दोनों ही पारियों में निराशाजनक रहा।
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
49 mins agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
2 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
9 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
11 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
11 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
12 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines