Mohammad Amir IPL: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने जो बयान दिया है, वो शायद पड़ोसी मुल्क के क्रिकेट फैन्स को रास नहीं आएगा। आमिर का कहना है कि अगर उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका मिलेगा, तो वह इस लीग में जरूर हिस्सा लेना चाहेंगे। आमिर ने यहां तक कह डाला कि अगर उन्हें पहले इंडियन प्रीमियर लीग में चुना जाता है, तो वह पाकिस्तान सुपर लीग को नजरअंदाज कर देंगे। आमिर इससे पहले भी आईपीएल में खेलने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं।
आईपीएल में खेलने को बेकरार आमिर
मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के न्यूज चैनल जियो के साथ बातचीत करते हुए कहा, “ईमानदारी से कहूं तो अगर मुझे खेलने का मौका मिलेगा, तो मैं आईपीएल में जरूर खेलूंगा। मैं यह बात खुल्ला कह रहा हूं। अगर मुझे मौका नहीं मिलता है, तो मैं पीएसएल में ही खेलूंगा। अगर अगले साल तक मुझे आईपीएल में खेलने का चांस मिलता है, तो मैं क्यों नहीं खेलूंगा? मैं जरूर आईपीएल में हिस्सा लूंगा। मुझे नहीं लगता है कि अगले साल आईपीएल और पीएसएल के शेड्यूल का टकराव होगा, क्योंकि इस साल यह चैंपियंस ट्रॉफी की वजह से हुआ।” आमिर ने इस साल चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भी आईपीएल में खेलने की इच्छा जाहिर की थी।
पूर्व फास्ट बॉलर ने आगे कहा, “अगर मुझे पीएसएल में पहले चुना जाता है, तो फिर मैं उससे अपना नाम वापस नहीं ले सकता हूं, क्योंकि मैं फिर टूर्नामेंट में खेलने के लिए बाध्य हो जाऊंगा। अगर मुझे आईपीएल में पहले चुना जाता है, तो वह उस लीग से भी अपना नाम वापस नहीं लूंगा। अब यह इस बात पर निर्भर करता है कि किस लीग में मुझे पहले चुना जाता है। अगर आईपीएल का ऑक्शन पहले होता है और मुझे खरीदा जाता है, तो मैं पीएसएल में नहीं खेलूंगा। वही अगर पाकिस्तान सुपर लीग का ड्रॉफ्ट पहले होता है और मेरे को चुन लिया जाता है, तो मैं इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस नहीं ले पाऊंगा।”
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
18 mins agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
32 mins agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
58 mins agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
1 hr agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
1 hr agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
1 hr agoT20I में अर्शदीप सिंह का बड़ा धमाका, 150 विकेट लेकर रच दिया नया इतिहास
2 hrs agoU19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
3 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines