हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MLC 2025: आईपीएल के फ्लॉप खिलाड़ी का धमाका, आंद्रे फ्लेचर का शतक गया बेकार, नाइट राइडर्स को मिली हार

मेजर लीग क्रिकेट 2025 के 17वें मैच में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स को वाशिंगटन फ्रिडम के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच नाइट राइडर्स के बल्लेबाज आंद्रे फ्लेचर ने शानदार शतक लगाया था, लेकिन उनका शतक भी बेकार गया।

विज्ञापन
मेजर लीग क्रिकेट 2025

MLC 2025: मेजर लीग क्रिकेट 2025 का 17वां मैच लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स और वाशिंगटन फ्रिडम के बीच खेला गया। इस मैच में पहले लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों ने वाशिंगटन फ्रिडम के गेंदबाजों को जमकर धोया, लेकिन टीम को फिर भी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के बल्लेबाज आंद्रे फ्लेचर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया था, लेकिन अंत में उनका शतक बेकार गया और टीम को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

MLC 2025 में फिर आई मैक्सवेल की आंधी

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 213 रन बनाए थे। लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आंद्रे फ्लेचर ने 60 गेंदों पर 104 रन की पारी खेली थी, जिसमें 7 चौके और 6 छक्के शामिल थे। इसके बाद फ्लेचर रिटायर आउट हो गए थे। इसके अलावा उनमुक्त चंद ने 41 और आंद्रे रसेल ने 13 गेंदों पर ताबड़तोड़ 30 रन की पारी खेली थी।

इसके बाद वाशिंगटन फ्रिडम के बल्लेबाजों ने लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। वाशिंगटन फ्रिडम ने इस मैच को 20 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत लिया था। वाशिंगटन की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए मिचेल ओवन ने सबसे ज्यादा 43 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 4 छक्के और 3 चौके शामिल थे। वहीं कप्तान ग्लेन मैक्सवेल एकबार फिर से शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। मैक्सवेल ने इस मैच में 23 गेंदों पर 42 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके और 3 छक्के निकले थे।

विज्ञापन

लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स को मिली पांचवीं हार

मेजर लीग क्रिकेट 2025 में अभी तक लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। टीम ने इस सीजन 6 मैच खेले हैं, जिसमें लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स को महज 1 मैच में ही जीत मिल पाई है जबकि 5 मैचों में जेसन होल्डर की टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

ये भी पढ़ें:- WI vs AUS: थर्ड अंपायर के 4 फैसलों पर छिड़ा विवाद, वेस्टइंडीज के कोच भी हुए ‘आग बबूला’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola