Major League Cricket 2025: मेजर लीग क्रिकेट 2025 के 20वें मुकाबले में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स का सामना सिएटल ऑर्कास से हुआ। इस मैच सिएटल ऑकर्स ने 5 विकेट से शानदार जीत हासिल की। इस सीजन की ये सिएटल ऑकर्स की लगातार दूसरी जीत है। इस मैच में भी सिएटल ऑकर्स की जीत में विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने अहम भूमिका निभाई। जीत के साथ सिएटल ऑकर्स को पॉइंट्स टेबल में भी फायदा पहुंचा है।
हेटमायर ने फिर दिलाई सिएटल ऑकर्स को जीत
पिछले मैच में 28 जून को सिएटल ऑकर्स का सामना एमआई न्यूयॉर्क से हुआ था। इस मैच को हेटमायर ने अकेले दम पर जीता दिया था। इस मैच को हेटमायर ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर जिताया था। अब एकबार फिर से हेटमायर का वही विस्फोटक अंदाज देखने को मिला। इस मैच में शिमरोन हेटमायर ने बल्लेबाजी करते हुए महज 26 गेंदों पर नाबाद 64 रनों की पारी खेली थी। जिसमें 4 चौके और 6 छक्के शामिल थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 246 का रहा था। उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते हेटमायर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने बनाए थे 202 रन
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 202 रन बनाए थे। लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आंद्रे रसेल ने सबसे ज्यादा 65 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसके अलावा रोवमैन पॉवेल ने 43 और शैफ बदर ने 41 रनों की पारी खेली थी।
इसके बाद सिएटल ऑकर्स ने लक्ष्य को 5 विकेट खोकर 19.5 ओवर में हासिल कर लिया। सिएटल ऑकर्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए एरोन जॉन्स ने सबसे ज्यादा 73 रनों की पारी खेली थी। जिसमें 10 चौके और 2 छक्के शामिल थे। वहीं शयान जहांगीर ने 31 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्के के साथ 43 रन बनाए थे। इस सीजन सिएटल ऑकर्स की ये 7 मैचों में दूसरी जीत है, जबकि टीम को 5 मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा था।
ये भी पढ़ें:- WI vs AUS: थर्ड अंपयार पर उंगली उठाना वेस्टइंडीज के कोच को पड़ा महंगा, ICC ने कर दी कार्रवाई
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
19 mins agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
1 hr agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
9 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
9 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
10 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
11 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
11 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines