Champions Trophy 2025 IND vs NZ: रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और न्यूजीलैंड़ के बीच आखिरी लीग मुकाबला खेला गया। जिसको टीम इंडिया ने जीतकर पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान पर समाप्त किया। इस मैच में टीम इंडिया की गेंदबाजी काफी शानदार रही। भारतीय स्पिनरों के सामने कीवी बल्लेबाज बेबस दिख रहे थे। वहीं, टीम इंडिया से मिली हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने बताया कि कहां पर उनकी टीम दबाव में आई और आगे सेमीफाइनल में उनकी क्या रणनीति होने वाली है?
हार के बाद क्या बोले मिचेल सेंटनर?
कीवी टीम के कप्तान मिचेल सेंटनर ने भारत से मिली हार के बाद बताया कि यहां का विकेट काफी धीमा था और हम ये पहले से ही यह जानते थे। भारत ने मध्य चरण को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया। श्रेयस ने शानदार पारी खेली, जिसे हार्दिक ने अच्छी तरह से समाप्त किया। भारत चार शानदार स्पिनरों के साथ हमें अच्छी तरह से दबाया। हमारे लिए महत्वपूर्ण पावरप्ले में विकेट लेना था।
आगे सेंटनर ने कहा कि हमारा अगला मैच लाहौर में है, जहां हेनरी अच्छा साबित होगा। क्योंकि यहां गति और उछाल वाली विकेट है। साउथ अफ्राकी के पास चार अच्छे तेज गेंदबाज हैं, इसलिए हमें देखना होगा कि हम उन्हें कैसे खेलते हैं। हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि यह इस्तेमाल की गई पिच है या नई।
ये भी पढ़ें:- Champions Trophy 2025: सेमीफाइनल से पहले Team India को लगा बड़ा झटका, अहम सदस्य ने अचानक छोड़ा टीम का साथ
भारत ने 44 रन से जीता मैच
टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रन बनाए थे। इस मैच में भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर फ्लॉप साबित हुआ। हालांकि श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या ने अच्छी पारियां खेली थी। अय्यर ने 79, अक्षर ने 42 और हार्दिक ने 45 रन बनाए थे।
इसके बाद न्यूजीलैंड की पूरी टीम 45.3 ओवर में महज 205 रनों पर ही ढेर हो गई थी। टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 5 विकेट हासिल किए, इसके अलावा कुलदीप यादव ने 2 विकेट हासिल किए थे। अब टीम इंडिया का सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला होगा। तो वहीं न्यूजीलैंड की साउथ अफ्रीका से भिड़ंत होगी।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: मैदान पर ऐसा क्या कर गए केएल राहुल? बेंच पर बैठकर खुश हो रहे होंगे ऋषभ पंत!
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 4-3 से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
1 hr agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
1 hr agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
3 hrs agoAsian Games 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का ऐलान, 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
3 hrs agoगुवाहाटी में 811 रन और 5 शतकों के साथ रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने रचा नया इतिहास
3 hrs ago'ये क्रिकेट नहीं...', टीम इंडिया के 400+ रन चेज के बावजूद खुश नहीं गौतम गंभीर! दिया बड़ा बयान
4 hrs agoरोहित शर्मा ने शतक जड़ने के बाद क्यों किया अजीबोगरीब सेलिब्रेशन? खुद बताया कारण
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines