Mitchell Marsh: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मिचेल मार्श का बल्ला एक बार फिर जमकर गरजा है। पिछले मैच में शतकीय पारी खेलने वाले मार्श ने आरसीबी के खिलाफ एक और अर्धशतक जमाया। मार्श ने शुरुआत में क्रीज पर सेट होने के लिए अपना टाइम लिया। हालांकि, क्रीज पर आंखें जमाने के बाद मार्श ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजी अटैक से जमकर खिलवाड़ किया। मार्श ने अपनी फिफ्टी सिर्फ 31 गेंदों में पूरी की। मार्श ने लखनऊ की जर्सी में केएल राहुल का बड़ा रिकॉर्ड चकनाचूर कर डाला है।
मार्श का एक और धांसू पारी
मिचेल मार्श ने आरसीबी के खिलाफ बल्ले से जमकर धमाल मचाया। मार्श ने 37 गेंदों में 67 रन की तेज तर्रार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान मार्श ने चौके से ज्यादा सिक्स जड़े। कंगारू बल्लेबाज के बैट से 4 चौके और पांच सिक्स निकले। मार्श ने इस सीजन की छठी फिफ्टी जमाई और लखनऊ के मैदान पर जमकर गर्दा उड़ाया। मार्श लखनऊ की ओर से आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा फिफ्टी जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में केएल राहुल को अब पीछे छोड़ दिया है। राहुल ने लखनऊ की ओर से खेलते हुए एक सीजन में 6 अर्धशतक ठोके थे। वहीं, मार्श आईपीएल 2025 में अभी तक सात फिफ्टी लगा चुके हैं।
मार्श ने चकनाचूर किया राहुल का रिकॉर्ड
मिचेल मार्श आईपीएल के एक सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। मार्श ने केएल राहुल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाला है। केएल राहुल ने आईपीएल 2022 में लखनऊ की जर्सी में खेलते हुए 616 रन ठोके थे। वहीं, मार्श के नाम अब 627 रन दर्ज हो गए हैं। मार्श इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में अब तक कुल 6 फिफ्टी और एक शतक जमा चुके हैं।
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
3 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
4 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
5 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
6 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
8 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines