Pakistan Cricket Team Head Coach: लगातार बदलाव के दौर से गुजर रही पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से अच्छा नहीं रहा है। टीम का खराब प्रदर्शन चैम्पियंस ट्रॉफी में भी जारी रहा, जहां टीम पहले ही राउंड में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। टीम के एक और निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) एक बार फिर नए कोच की तलाश में है। बोर्ड इस पद के लिए न्यूजीलैंड के पूर्व हेड कोच माइक हेसन से बात कर रहा है, जो भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) में काम कर चुके हैं।
हेसन अगर इस पद के लिए चुने जाते हैं तो वह संभवतः पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद की जगह लेंगे। हेसन इस समय पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की तीन बार की चैंपियन इस्लामाबाद यूनाइटेड के हेड कोच हैं। पाकिस्तान के न्यूज चैनल ‘जियो टीवी’ के मुताबिक, पीसीबी ने उनसे इसके लिए संपर्क किया है।
यह भी पढ़ें: PSL 2025: ‘थप्पड़ कांड’ से गरमाया माहौल, सीधे जमीन पर गिरा खिलाड़ी, VIDEO वायरल
पिछले साल हेसन ने कर दिया था मना
पीसीबी ने पिछले साल हेसन में रुचि दिखाई थी, लेकिन उस समय उन्होंने कमिटमेंट की वजह से मना कर दिया था। हालांकि, अब दोनों पक्षों के बीच नए सिरे से चर्चा चल रही है। उनके अलावा पाकिस्तान के पूर्व हेड कोच सकलैन मुश्ताक के नाम पर भी विचार किया जा रहा था, लेकिन हेसन रेस में सबसे आगे दिख रहे हैं।
4 मई है आखिरी तारीख
बता दें कि इस पद के लिए आवेदकों के आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 4 मई तय की है। उपलब्ध उम्मीदवारों की सीमित संख्या को देखते हुए पीसीबी विदेशी कोच को प्राथमिकता दे रहा है। बता दें कि हेसन के पास एक प्रभावशाली कोचिंग अनुभव है। उन्होंने जॉन राइट के बाद 2012 से 2018 तक न्यूजीलैंड का मार्गदर्शन किया है। पाकिस्तान के कोचिंग स्टाफ को हाल ही के समय में काफी अस्थिरता का सामना करना पड़ा है, जहां कई कोच ने इस्तीफा दिया था।
यह भी पढ़ें: ‘न्याय की कामना करता हूं’, पहलगाम आतंकी हमले को लेकर आगबबूला हुए विराट कोहली
संबंधित खबरें
जेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
43 secs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
22 mins agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
34 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
1 hr agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
1 hr ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
1 hr agoहैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
2 hrs agoविराट का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines